नरवल में किए 50 पौधे रोपित
गांव नरवल में पौधा रोपण किया गया। जिसमें स्कूल प्रांगण व सार्वजनिक स्थानों पर पौधे रोपित किए गए। मुख्याध्यापक रणबीर सिंह ने बताया कि स्कूल के साथ- साथ सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाकर लोगों का पर्यावरण का संदेश दिया गया।
संवाद सहयोगी, राजौंद:
गांव नरवल में पौधा रोपण किया गया। जिसमें स्कूल प्रांगण व सार्वजनिक स्थानों पर पौधे रोपित किए गए। मुख्याध्यापक रणबीर सिंह ने बताया कि स्कूल के साथ- साथ सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाकर लोगों का पर्यावरण का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि स्कूल में शुक्रवार को 50 के लगभग पौधे रोपे गए। इस दौरान उन्होंने बताया कि सभी प्रजातियों के पेड़ किसी न किसी रूप में मनुष्य के लिए लाभकारी हैं। किसी से इमारती लकड़ी मिलती है तो किसी से फर्नीचर तो कोई पेड़ हमें छाया देता है। उन्होंने कहा कि पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना करना भी असंभव है।