रंगों का त्योहार सभी के लिए सुख समृद्धि लेकर आए : कमलेश ढांडा
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने जिला वासियों को होली के पवित्र त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि रंगों का यह त्योहार सभी के लिए सुख समृद्धि और खुशहाली लेकर आए एवं सभी का जीवन होली की तरह रंगों से सराबोर रहे।
जासं, कैथल : महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने जिला वासियों को होली के पवित्र त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि रंगों का यह त्योहार सभी के लिए सुख समृद्धि और खुशहाली लेकर आए एवं सभी का जीवन होली की तरह रंगों से सराबोर रहे।
उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि हमें इस पवित्र त्योहार के अवसर पर बेटियां को जन्म लेने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें बेटों के समान प्यार व शिक्षा प्रदान करने का प्रण भी लेना चाहिए। सभी जिलावासी इस पवित्र त्योहार पर आपसी गिले शिकवों को भुलाकर प्रेम व भाईचारे की भावना के साथ इस त्योहार को मनाएं तथा पानी की बचत का भी ध्यान रखें। हरियाणा प्रदेश त्योहारों व उत्सवों का प्रदेश है, उसी परम्परा का अनुसरण करते हुए सामाजिक सौहार्द को कायम रखते हुए होली के पावन पर्व को मनाएं।
फोटो नं. 25
उत्साह के साथ मनाएं होली पर्व : जासं, कैथल : हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन एवं पूंडरी विधायक रणधीर सिंह गोलन ने रंगों के पर्व होली के पावन पर्व की सभी जिला वासियों को बधाई देते हुए जारी संदेश में कहा कि होली का पर्व परस्पर प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है। ऐसे पावन पर्व को हम सभी को भाईचारे की भावना के साथ मनाना चाहिए। सभी जिला वासी होली के पर्व को आपसी प्रेम के साथ मनाकर भाईचारे व समाज के ताने बाने को मजबूत रखे। यह पर्व खुशी लेकर आता है। सभी जिला के वासी खुशहाल हों और सदैव त्यौहारों को मिलकर मनाएं।
फोटो नं. 26
आपसी भाईचारे के साथ मनाएं पर्व
जासं, कैथल : विधायक लीला राम ने जिला के लोगों को होली व फाग की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को इस पर्व को पारम्परिक ढंग व रीति रिवाज के साथ मनाना चाहिए। आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने में इन त्योहारों का सदा से ही विशेष योगदान रहा है। इसलिए हमें प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं का निर्वहन करते हुए होली के त्योहार पर आपसी प्रेम और सौहार्द के वातावरण को मजबूत करते हुए समृद्ध एवं समाज की परिकल्पना को साकार करना है। उन्होंने जिला वासियों का आह्वान किया है कि सभी लोग होली के त्योहार पर पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखें तथा ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे पर्यावरण प्रदूषित हो।