Move to Jagran APP

रंगों का त्यौहार होली आज, प्रशासन अलर्ट

जागरण संवाददाता, कैथल : रंगों का त्यौहार होली पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। सुरक्षा की

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Mar 2018 10:51 PM (IST)Updated: Thu, 01 Mar 2018 10:51 PM (IST)
रंगों का त्यौहार होली  आज, प्रशासन अलर्ट
रंगों का त्यौहार होली आज, प्रशासन अलर्ट

जागरण संवाददाता, कैथल : रंगों का त्यौहार होली पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पूर्व संध्या पर पुलिस ने दोपहर एक से लेकर तीन बजे से तक जांच अभियान चलाया। 172 वाहनों के चालान काटे गए। पटाखे बजाने वाले आठ बुलेट मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है। शहर में आठ जगहों पर पुलिस नाके लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई। संदिग्ध लोगों पर खास नजर रखी जा रही है।

loksabha election banner

बाक्स-

हुड़दंग करने वालों पर

चलेगा पुलिस का डंडा

त्यौहार के दिन हुड़दंग करते हुए माहौल खराब करने वाले लोगों पर पुलिस का डंडा चलेगा। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। शहर में करनाल रोड बाइपास, जींद रोड बाइपास, पिहोवा चौक, चंदाना गेट, खनौरी बाइपास, लघु सचिवालय, अंबाला रोड, परशुराम चौक पर नाका लगाकर शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच की गई। खासकर बिना नंबर के मोटरसाइकिलों पर पुलिस ने कार्रवाई की। लघु सचिवालय के नजदीक एसएचओ मंदीप कुमार ने अपनी टीम के साथ हुडा सेक्टरों में जाने वाले वाहनों की जांच की। आठ बुलेट मोटरसाइकिलों के चालान काटे गए।

बाक्स-

बस अड्डा व रेलवे स्टेशन पर चलाया जांच अभियान

पुलिस ने बस अड्डा व रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थानों पर जांच अभियान चलाया। यात्रियों के सामान की जांच की गई। बैग में कोई संदिग्ध वस्तु न हो इसके लिए पुलिस व रोडवेज कर्मचारी भी सतर्क दिखे। वहीं खुफिया विभाग ने भी होटल, रेस्टोरेंट व बाजारों में अभियान चलाया। वहीं कस्बा पूंडरी, गुहला-चीका, कलायत व राजौंद में भी संबंधित थाना प्रभारियों ने अपनी टीम के साथ नाके लगाकर जांच अभियान चलाया।

बाक्स-

अस्पताल में अतिरिक्त

स्टाफ की नियुक्ति की

होली पर्व को देखते हुए जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति की गई है। त्वचा व आंख रोग विशेषज्ञ की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। दवाइयां सहित लैब में भी अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है।

वर्जन

होली पर्व को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अलर्ट है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। हुड़दंगियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। युवा वर्ग तेज रफ्तार में वाहन न चलाएं। उत्साह के साथ होली का त्यौहार मनाएं।

- आस्था मोदी, एसपी, कैथल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.