विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसानों की बल्ले-बल्ले, धान के मिल रहे अच्छे धाम, सबसे ज्यादा बिक रही बासमती; पढ़ें क्या चल रहा रेट

By Pankaj KumarEdited By: Preeti Gupta
Published: Sun, 03 Dec 2023 03:20 PM (IST)

नई अनाज मंडी में इन दिनों बारीक धान की आवक हो रही है। पिछले एक सप्ताह से अच्छे भाव किसानों ...और पढ़ें

किसानों को धान के मिल रहे अच्छे दाम
किसानों को धान के मिल रहे अच्छे दाम

HighLights

  1. किसानों को धान के मिल रहे अच्छे दाम
  2. सबसे ज्यादा बिक रही बासमती
  3. धान की कीमतें बढ़ने से बढ़ रहे जमीन के दाम

जागरण संवाददाता, कैथल। Haryana News: नई अनाज मंडी में इन दिनों बारीक धान की आवक हो रही है। पिछले एक सप्ताह से अच्छे भाव किसानों को मिल रहे हैं। वीरवार को जहां 1121 के भाव 4650 रुपये प्रति क्विंटल मिले, वहीं बासमती के भाव 6400 रुपये प्रति क्विंटल तक मिले हैं। 1509 के भाव 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। वहीं मुच्छल, 1718, 1847 धान के भी अच्छे भाव किसानों को मिल रहे हैं। 

 किसानों को धान के मिल रहे अच्छे भाव

नई अनाज मंडी एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़, प्रधान रामकुमार गर्ग, अतिरिक्त अनाज मंडी प्रधान सोहन ढुल ने बताया कि इस बार धान सीजन में अच्छे भाव फसलों केे किसानों को मिल रहे हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार अच्छे भाव मिलने से किसानों को फायदा हो रहा है।

सबसे ज्यादा बिक रही बासमती की धान

धान सीजन के शुरूआत में ही अच्छे भाव इस बार मिले हैं, जबकि पिछले साल शुरूआत में इतने भाव नहीं मिले थे। इस बार सबसे ज्यादा बासमती धान के भाव किसानों को मिल रहे हैं। वहीं 1121 व 1509 धान के भाव भी पिछले सालों की अपेक्षा इस बार ज्यादा है।

10 से 15 हजार तक जमीनों के बढ़े रेट

मंडियों में धान के भाव बढ़ते ही खेतों में जमीन के रेट भी बढ़ गए हैं। ठेका पर खेती करने वाले किसान मुकेश, लखविंद्र ने बताया कि पहले प्रति एकड़ 55 हजार रुपये तक भाव थे, लेकिन अब 65 से 70 हजार रुपये प्रति एकड़ तक ठेके पर जमीन किसानों को मिल रही है। इस कारण धान के भाव बढ़ना है।

भाव बढ़ते ही आवक हुई तेज

अनाज मंडी में धान के भाव बढ़ते ही आवक तेज हो गई है। किसानों ने जो धान का स्टॉक घर पर किया हुआ था, अब वे धान लेकर मंडियों में आ रहे हैं। किसान सतनारायण ने बताया कि उन्होंने 1509 धान खेत में लगाया था। अब भाव में तेजी आने के बाद में मंडी में धान लेकर आया। चार हजार रुपये प्रति क्विंटल भाव धन के मिले।

यह भी पढ़ें- 14 दिन चला भारत-पाकिस्तान युद्ध: अंबाला तक पहुंचे थे पाक के युद्धक विमान, मिला था मुंहतोड़ जवाब; 14 दिन में ही कर दिया सरेंडर

ये मिल रहे धान के भाव

बासमती : 6400

1121 : 4850

मुच्छल : 4890

1718 : 4750

1509 : 4200

1847 : 4100

यह भी पढ़ें-  कांग्रेस पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा पहुंचे राजस्थान, मुकुल वासनिक बोले- समय आने दें ये तो शुरुआती रुझान