Move to Jagran APP

फसल बीमा के नाम पर किसानों को किया जा रहा गुमराह : दिल्लू राम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव दिल्लूराम बाजीगर ने शुक्रवार को कांगथली गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए चर्चा की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 12:03 AM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 12:03 AM (IST)
फसल बीमा के नाम पर किसानों को  किया जा रहा गुमराह : दिल्लू राम
फसल बीमा के नाम पर किसानों को किया जा रहा गुमराह : दिल्लू राम

संवाद सहयोगी, सीवन :

loksabha election banner

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव दिल्लूराम बाजीगर ने शुक्रवार को कांगथली गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए चर्चा की।

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश व प्रदेश के हालात बद से बदतर करने के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से जिम्मेवार है। भाजपा ने जनता को सत्ता में आने से पहले अच्छे दिन आने के सपने दिखाए, लेकिन आज जनता भाजपा की गलत नीतियों के कारण खराब दिन देखने पर मजबूर है। किसानों सहित हर वर्ग इससे तंग व आजिज हैं। भाजपा सरकार खुद को किसानों की हितैषी होने का दावा करती है और दूसरी ओर किसानों को दोनों हाथों से लूट रही है।

उन्होंने कहा कि फसल बीमा के नाम पर किसानों को लूटा जा रहा है। किसानों को इस बीमा योजना को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार व कंपनी अपना फायदा करते हुए खजाना भर रही हैं।

इस अवसर पर बलदेव ¨सह बल्ली, राज कुमार वधवा, नरेश मित्तल, सवीन पिसौल, जिले ¨सह राणा, कर्म ¨सह, जोगिन्द्र भूना, कर्म ¨सह, जानपाल उरलाणा, सुरेश खरकड़ा, रणधीर शर्मा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.