2019 चुनाव के लिए कांग्रेस में फिर लौटे पूर्व सीपीएस सुल्तान जडौला
संवाद सहयोगी, ढांड: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा की सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे पूंडरी के विधायक सुल्तान ¨सह जडौला 2019 के चुनाव में अपने लिए संभावनाएं तलाशते हुए फिर घर वापसी कर गए हैं। जडौला ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व कैथल विधायक रणदीप ¨सह सुरजेवाला के नेतृत्व में अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। सुरजेवाला ने कहा कि सुल्तान जडौला को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। जडौला के पार्टी में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी।
संवाद सहयोगी, ढांड: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा की सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे पूंडरी के विधायक सुल्तान ¨सह जडौला 2019 के चुनाव में अपने लिए संभावनाएं तलाशते हुए फिर घर वापसी कर गए हैं।
जडौला ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व कैथल विधायक रणदीप ¨सह सुरजेवाला के नेतृत्व में अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। सुरजेवाला ने कहा कि सुल्तान जडौला को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। जडौला के पार्टी में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी।
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान ¨सह जडौला ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व विधायक रणदीप सुरजेवाला का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और दिन रात कड़ी मेहनत कर हर वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ा जाएगा। प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की होगी और मुख्यमंत्री का ताज रणदीप सुरजेवाला के सिर सजेगा।
सुरजेवाला प्रदेश की जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे है और सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश कर रहे हैं। हरियाणा में सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस दिनोंदिन मजबूत होती जा रही है। जडौला ने कहा कि वे शुरू से ही कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही रहे हैं।