Move to Jagran APP

गुहला के हर गांव में होगा विकास कार्य : विधायक ईश्वर सिंह

गुहला के विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि आने वाले पांच वर्षाें तक हलका गुहला के हर गांव में विकास का पहिया बिना रुके चलेगा। सभी गांवों को बराबर रूप से विकास में हिस्सेदारी मिलेगी। हलका गुहला का बिना किसी भेदभाव के विकास करवाना प्राथमिकता है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 09:56 AM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 09:56 AM (IST)
गुहला के हर गांव में होगा विकास कार्य  : विधायक ईश्वर सिंह
गुहला के हर गांव में होगा विकास कार्य : विधायक ईश्वर सिंह

संवाद सहयोगी, सीवन: गुहला के विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि आने वाले पांच वर्षाें तक हलका गुहला के हर गांव में विकास का पहिया बिना रुके चलेगा। सभी गांवों को बराबर रूप से विकास में हिस्सेदारी मिलेगी। हलका गुहला का बिना किसी भेदभाव के विकास करवाना प्राथमिकता है। प्रत्येक विकास कार्य पूरी पारदर्शिता व ईमानदारी से होगा।

loksabha election banner

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से अधिक से अधिक ग्रांट हलका गुहला के विकास के लिए लाई जाएगी। वे सीवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। ईश्वर सिंह ने कहा कि गठबंधन सरकार ने हर वर्ग की भलाई के लिए कई स्कीमें चलाई हैं। लोगों को भी इनका लाभ उठाना चाहिए। अब तो लोगों को कार्यालयों में चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। घर बैठे ही ऑनलाइन इन स्कीमों का फार्म भरकर लाभ उठा सकते हैं। जिस भी गांव में जो विकास कार्य होंगे वे उस गांव के लोगों से मंत्रणा करके ही करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब से वह विधायक बने हैं तब से हलका गुहला में पूरी व्यवस्था में सुधार आया है। दलाली प्रथा पर पूरी तरह से रोक लग गई है। अधिकारी व कर्मचारी समय पर कार्यालय में आते हैं और जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करते हैं। उनके साथ युवा नेता सुधीर मिड्ढा, सुरेंद्र सरदाना, भीषू चौधरी भी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.