Move to Jagran APP

हर गली और हर वार्ड को किया जाएगा सैनिटाइज : समवर्तक सिंह

नगर परिषद की तरफ से सार्वजनिक स्थानों और वार्डों में सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया जा रहा है। वीरवार को जिला पालिका आयुक्त समवर्तक सिंह और ईओ बलबीर सिंह ने सैनिटाइजेशन अभियान का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 06:29 AM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 06:29 AM (IST)
हर गली और हर वार्ड को किया जाएगा सैनिटाइज : समवर्तक सिंह
हर गली और हर वार्ड को किया जाएगा सैनिटाइज : समवर्तक सिंह

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद की तरफ से सार्वजनिक स्थानों और वार्डों में सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया जा रहा है। वीरवार को जिला पालिका आयुक्त समवर्तक सिंह और ईओ बलबीर सिंह ने सैनिटाइजेशन अभियान का निरीक्षण किया।

loksabha election banner

सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार और लखविद्र सिंह की देखरेख में टीमें काम कर रही हैं। वीरवार को हुडा सेक्टरों में सैनिटाइजेशन किया गया। इसके लिए एक फायर विभाग की गाड़ी और पांच ट्रैक्टर लगाए गए हैं। जिला सचिवालय, कोर्ट परिसर, बस स्टैंड, कम्यूनिटी सेंटर सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाया जा चुका है। जिला पालिका आयुक्त समवर्तक सिंह ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजर का छिड़काव करना जरूरी है। इसके अलावा दो गज दूरी और मुंह पर मास्क भी लगाना चाहिए। अगर जरूरी काम हो तो ही घरों से निकलना चाहिए। जिले में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोरोना की चेन को रोकना जरूरी हो गया है। शहर के लोगों को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए और प्रशासन को सहयोग करना चाहिए। वार्डों में जाकर नप टीमें सैनिटाइजेशन का कार्य कर रही हैं। शहर के सभी 31 वार्डों में अभियान चलाया जाएगा।

ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करे सरकार : बाबूराम

संस, ढांड : आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष बाबूराम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ऑनलाइन एक ज्ञापन भेजा गया। मांग की गई है कि वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाया जाए। एक निश्चित समय सीमा के अंदर मुफ्त में टीकाकरण किया जाए। ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। लॉकडाउन के दौरान छंटनी, वेतन में कटौती और किराए के मकान खाली करवाने पर सख्त रोक लगाई जाए। प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांग पूरी की जाए। सार्वजनिक उद्योगों और संस्थानों का निजीकरण और विनिवेश पर पूर्ण रोक लगाई जाए। गरीब किसानों, खेत मजदूरों के परिवारों के लिए 7500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाए। सभी फ्रंट लाइन स्वास्थ्य कर्मियों, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा महामारी में सेवाएं दे रहे अन्य सभी के लिए बीमा सुनिश्चित किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.