Move to Jagran APP

भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने आप को समझे जिलाध्यक्ष : अशोक

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्थन और सहयोग से ही वे दोबारा जिलाध्यक्ष बने हैं। हाईकमान ने उन्हें दोबारा आशीर्वाद देकर जिम्मेदारी दी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 06:50 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 06:14 AM (IST)
भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने आप  को समझे जिलाध्यक्ष : अशोक
भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने आप को समझे जिलाध्यक्ष : अशोक

संवाद सहयोगी, सीवन : भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्थन और सहयोग से ही वे दोबारा जिलाध्यक्ष बने हैं। हाईकमान ने उन्हें दोबारा आशीर्वाद देकर जिम्मेदारी दी है। कोई भी पार्टी हो बिना कार्यकर्ताओं के अधूरी होती है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने देश और प्रदेश में मेहनत करके भाजपा को दोबारा से सता में लाने में अपना अहम योगदान दिया। हर भाजपा का कार्यकर्ता अपने आप को जिलाध्यक्ष समझ कर काम करे। वे सीवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों का घर-घर जाकर प्रचार करें। पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए अपने सुझाव दें ताकि वे सुझाव भाजपा हाईकमान को भेजे जा सकें। अगर किसी कार्यकर्ता को कोई अधिकारी या कर्मचारी बिना किसी कारण के परेशान करता है तो इसकी शिकायत वे तुरंत उन्हें करे। ऐसे अधिकारी की शिकायत मुख्यमंत्री को की जा सके। इस मौके पर भाजपा नेता सतीश मुंजाल, प्रशांत आनंद, संजय रावल मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.