Move to Jagran APP

पौधा रोपण करने से ही बचेगा पर्यावरण : ज्योति सैनी

भाजपा सरकार के म्हारा हरियाणा हरा भरा हरियाणा पौधा रोपण अभियान के तहत वार्ड नंबर 22 में पिछले एक सप्ताह से पौधा रोपण अभियान चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 06:30 AM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:30 AM (IST)
पौधा रोपण करने से ही बचेगा  पर्यावरण : ज्योति सैनी
पौधा रोपण करने से ही बचेगा पर्यावरण : ज्योति सैनी

जागरण संवाददाता, कैथल : भाजपा सरकार के म्हारा हरियाणा हरा भरा हरियाणा पौधा रोपण अभियान के तहत वार्ड नंबर 22 में पिछले एक सप्ताह से पौधा रोपण अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को बैंक कालोनी, राम नगर और भट्ट बस्ती में पौधा रोपण किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 22 से पार्षद ज्योति सैनी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में पौधा रोपण अभियान चलाया हुआ है। बूथ स्तर पर इस अभियान को चलाकर लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता इस अभियान के तहत पौधे लगाने का टारगेट लेकर चल रहा है। ज्योति ने बताया कि अभियान के तहत त्रिवेणी, जामुन, अमरूद, नींबू सहित अन्य छायादार पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि इनकी देखरेख करना भी उनका कर्तव्य है। सभी से अनुरोध है कि इस अभियान से जुड़कर पौधा रोपण कार्यक्रम को सफल बनाएं। ऐसा करके ही हम पर्यावरण को बचा सकते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.