सरकार की वादा खिलाफी को लेकर कर्मचारी आज भरेंगे जेल
जागरण संवाददाता, कैथल: बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर 22वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता वरिष्ठ कर्मचारी कुशला देवी ने की व मंच संचालन रणदीप शर्मा ने किया। प्रधान जो¨गद्र व उप महासचिव सुरेश ने कहा कि सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। घोषणा पत्र में कर्मचारियों से जो वादे किए थे उन्हें भूल चुकी है। कर्मचारियों को टर्मिनेट करके व एस्मा लगाकर आंदोलन को दबाने का नाकाम प्रयास किया जा रहा है।
सरकार की वादा खिलाफी को लेकर कर्मचारी आज भरेंगे जेल
जागरण संवाददाता, कैथल: बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर 22वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता वरिष्ठ कर्मचारी कुशला देवी ने की व मंच संचालन रणदीप शर्मा ने किया। प्रधान जो¨गद्र व उप महासचिव सुरेश ने कहा कि सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। घोषणा पत्र में कर्मचारियों से जो वादे किए थे उन्हें भूल चुकी है। कर्मचारियों को टर्मिनेट करके व एस्मा लगाकर आंदोलन को दबाने का नाकाम प्रयास किया जा रहा है। एसोसिएशन सरकार की कड़े शब्दों में ¨नदा करती है। जब मांगें माने जाने का नोटिफिकेशन जारी नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव जरनैल ¨सह, ओमपाल, सत्यवान ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा नहीं कर रही है। सरकार की कार्यप्रणाली के विरोध में आज जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। अगर इसके बाद भी सरकार ने मांगों को नहीं माना तो सर्व कर्मचारी संघ बड़े आंदोलन की घोषणा कर देगा। आंदोलन की जिम्मेदारी सरकार की होगी। 22 दिनों से लगातार स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सरकार मनमानी कर रही है, जिस कारण परेशानी आम जनता को उठानी पड़ रही है। मुख्य मांगें 4200 रुपये ग्रेड पे का नोटिफिकेशन, पद को तकनीकी घोषित करना, आरसीएच के कर्मचारियों को नियमित करना व समान काम समान वेतन प्रणाली लागू करना है। इस मौके पर श्रवण करोड़ा, देवी रानी, गीता देवी कलायत, जितेंद्र व इकबाल ¨सह मौजूद थे।