मांगों को लेकर कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी जारी रखी भूख हड़ताल
हरियाणा राजकीय पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी मांगों को लेकर भूख हड़ताल जारी रखी। जिला प्रधान धर्मचंद नयन व जिला सचिव ओमप्रकाश कुरुक्षेत्र की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने अभियंता को मांग पत्र दिया।
जागरण संवाददाता, कैथल : हरियाणा राजकीय पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी मांगों को लेकर भूख हड़ताल जारी रखी। जिला प्रधान धर्मचंद नयन व जिला सचिव ओमप्रकाश कुरुक्षेत्र की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने अभियंता को मांग पत्र दिया। पत्र के माध्यम से बाताया कि निजीकरण की जनविरोधी नीतियां छोड़कर सरकार यूनियन से बातचीत करें। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव व मैकेनिकल के जिला चेयरमैन ओमपाल व जिला मुख्य सलाहकार मांगेराम ने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि हरियाणा के अंदर बहुत ज्यादा बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। युवाओं को रोजगार व जन सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। आम जनता व्यापारी वर्ग हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है। भूख हड़ताल में मनोज कुमार, आनंद ¨सह, रघुवीर ¨सह, सतीश कुमार, शिवदत्त शर्मा, रामधन शर्मा, नरेश शर्मा, पवन शर्मा, शिवचरण,राजकुमार, विक्रम ¨सह, रमेश कुमार मांगेराम शामिल हुए।