भाजपा की सरकार में रोजगार के लिए भटक रहे युवा : सुनीता
हरियाणा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनीता बतान ने कहा है कि भाजपा सरकार अभी तक पिछले चुनावी वायदों को पूरा नहीं कर पाई है और आगे वादे कर लोगों को गुमराह करने में जुटी हुई है।
संवाद सहयोगी, पूंडरी:
हरियाणा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनीता बतान ने कहा है कि भाजपा सरकार अभी तक पिछले चुनावी वायदों को पूरा नहीं कर पाई है और आगे वादे कर लोगों को गुमराह करने में जुटी हुई है। वे सोमवार को बरसाना, हजवाना व सिकंदर खेड़ी में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने पिछले चुनावों में दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी युवा वर्ग रोजगार के लिए भटक रहे है। चुनावी समय करीब आने के बाद अब भाजपा सरकार भर्तियां निकालकर वोटों की राजनीति कर रही है।
बतान ने कहा कि हरियाणा की कांग्रेस इकाई पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व युवा नेता दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में काम कर रही है और पूरे प्रदेश में इस समय कांग्रेस की लहर चल रही है। आने वाले विस चुनाव में कांग्रेस हरियाणा में लोगों के जन समर्थन से सत्ता में आएगी। इस मौके पर मराठा रणधीर सिंह, डा.कर्म सिंह, राम सिंह टयोंठा, राकेश मुन्नारेहड़ी, संजय सिरसल, चांदराम सिरसल, चांद राम सिरसल, महेंद्र रसीना, रमेश अहमदपुर, विनोद पबनावा, सुभाष खेड़ी साकरा, सुभाष खेड़ी साकरा, सुभाष कौल, प्रो.अमरनाथ करोड़ा व शिव कुमार संगरौली मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप