Move to Jagran APP

जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली

अहमदपुर गांव भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने की। कहा कि कार्यकर्ता पाटी की रीढ़ की हड्डी है कार्यकर्ताओं के संघर्ष के चलते ही इस लोकसभा चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ विजयी मिली है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Jun 2019 06:50 AM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2019 06:50 AM (IST)
जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली
जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली

जागरण संवाददाता, कैथल : अहमदपुर गांव भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने की। कहा कि कार्यकर्ता पाटी की रीढ़ की हड्डी है, कार्यकर्ताओं के संघर्ष के चलते ही इस लोकसभा चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ विजयी मिली है। प्रदेश की सभी 10 सीटों पर जनता ने विपक्षी पार्टियों का सुपड़ा साफ करने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल की नीतियों के चलते जनता ने इस चुनाव में भरपूर समर्थन भाजपा को दिया। विपक्ष को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। आने वाले विस चुनाव में भी प्रदेश की जनता के आर्शीवाद से भाजपा की दोबारा से सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल की नीतियों से जनता पूरी तरह से खुश है। नौकरियों में पारदर्शिता बरतते हुए भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया। आज युवाओं को बिना किसी सिफारिश व पैसे के रोजगार मिल रहा है। सभी जिलों में एक समान रूप से विकास कार्य करवाएं हैं, किसी भी जिले के साथ कोई भेदभाव नहीं बरता गया, चाहे वहां भाजपा को विधायक हो या नहीं, वहां भी समान विकास कार्य सीएम ने करवाएं हैं। इस अवसर पर कृष्ण शर्मा सांच, संजीव रसीना, जितेंद्र कुमार, अमित टाया, प्रमोद कुमार, सुखविद्र कुमार मौजूद थे।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.