महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, बम बम भोले के गूंजे जयकारे
महाशिवरात्रि का पावन पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। जिलभर के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
जागरण संवाददाता, कैथल : महाशिवरात्रि का पावन पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। जिलभर के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस पावन अवसर पर सुबह से ही जिलेभर के मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो गया था। शहर के प्रसिद्ध श्री ग्यारह रुद्री मंदिर, हनुमान वाटिका मंदिर, बड़ी देवी मंदिर, छोटी देवी मंदिर और शिव शक्ति धाम मंदिर में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालु जल चढ़ाने के लिए पहुंचना शुरू हो गए। शहर में विभिन्न मंदिरों में सामाजिक संगठनों की ओर से विशाल भंडारा गया।
कपिस्थल आश्रम में किया महारुद्राभिषेक
फोटो नंबर : 25
कैथल : आर्ट ऑफ लिविग संस्था की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में महारुद्राभिषेक किया गया। आचार्य दीपक सेठ एडवोकेट ने बताया कि कपिस्थल आश्रम में स्वामी रविद्र ठाकुर, पंडित मुरलीधर आचार्य आनंद मिश्रा के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। इस मौके पर दिव्य भजन संध्या में दीपक सेठ, अमर ठाकुर और डॉक्टर विकास भटनागर ने शिव की आराधना की। इस मौके पर अल्पना मित्तल, कंचन सेठ, भारत खुराना, डॉक्टर राजेश सीकरी, अमर ठाकुर, डॉक्टर विकास भटनागर, डॉक्टर सीमा, सोनिया मिगलानी मौजूद थी।
23
शिव वाटिका में महाशिवरात्रि हर्षोल्लास के साथ मनाई
शहर के प्रताप गेट स्थित शिव वाटिका में महाशिवरात्रि हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सुबह शिव वाटिका में हवन भी किया, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में लक्ष्य चौधरी और उनकी धर्मपत्नी श्रुति चौधरी ने आहूति डाली। मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर महंत हरीश शास्त्री और संत आशीष पहुंचे। प्रधान कृष्ण नारंग ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में मंदिर में विशेष तरह के प्रबंध किए गए है।