Move to Jagran APP

महानिदेशक ने जिला अस्पताल में जांची व्यवस्था, दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. सुरजभान कांबोज ने नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सुबह साढ़े 11 बजे से साढ़े 12 बजे के बीच अस्पताल में व्यवस्थाओं की जांच गई। सबसे पहले वे गायनी वार्ड में गए और वहां महिलाओं से उन्हें दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 09:45 AM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 09:45 AM (IST)
महानिदेशक ने जिला अस्पताल  में जांची व्यवस्था, दिए निर्देश
महानिदेशक ने जिला अस्पताल में जांची व्यवस्था, दिए निर्देश

जागरण संवाददाता, कैथल : स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. सुरजभान कांबोज ने नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सुबह साढ़े 11 बजे से साढ़े 12 बजे के बीच अस्पताल में व्यवस्थाओं की जांच गई। सबसे पहले वे गायनी वार्ड में गए और वहां महिलाओं से उन्हें दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछा। महिलाओं ने गायनी वार्ड में बेडों की कमी की समस्या रखी, जिसके जल्द समाधान के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए। बता दें कि बेडों की कमी के कारण कई बार दो महिला मरीजों को एक ही बेड दे दिया जाता है। गायनी से संबंधित सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न आने दी जाए। अगर किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही पाई गई तो संबंधित डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वे इमरजेंसी वार्ड में गए और वहां मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखी गई। अस्पताल परिसर में लगे पेड़-पौधे को देखकर महानिदेशक ने खुशी भी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान ही सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन ने अस्पताल में विभिन्न प्रकार की बीमारियों के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी को लेकर अपनी समस्या रखी। महानिदेशक ने कहा कि जल्द ही अस्पतालों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी।

loksabha election banner

डॉक्टरों के लिए जल्द बनेंगे नए क्वार्टर

निरीक्षण के बाद महानिदेशक ने सिविल सर्जन को डॉक्टरों के लिए नए क्वार्टर बनाने को लेकर प्रपोजल तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द प्रपोजल तैयार करके भेजा जाए ताकि आगामी कार्रवाई शुरू की जा सके। ये क्वार्टर सिविल सर्जन, मेडिकल ऑफिसर व थ्री क्लास कर्मचारियों के लिए तैयार करवाए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी विभाग से बातचीत कर नक्शा तैयार करना है और उसके बाद प्रपोजल तैयार करके भेजना है।

सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. सूरजभान कांबोज ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोगों को मिल रही सेवाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने महानिदेशक के सामने अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी को लेकर समस्या भी रखी है, जिसका जल्द समाधान करने का आश्वासन मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.