Move to Jagran APP

जिले में हो रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्य: अशोक गुर्जर

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि जनता दोबारा से भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। केंद्र व हरियाणा में भाजपा विकास की तर्ज पर आगे बढ़ रही है। जिले में मौजूदा समय में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। वे पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 06:48 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 06:48 PM (IST)
जिले में हो रहे करोड़ों रुपये  के विकास कार्य: अशोक गुर्जर
जिले में हो रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्य: अशोक गुर्जर

जागरण संवाददाता, कैथल : भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि जनता दोबारा से भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। केंद्र व हरियाणा में भाजपा विकास की तर्ज पर आगे बढ़ रही है। जिले में मौजूदा समय में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। वे पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक नवंबर को भाजपा की जन विश्वास रैली में भारी संख्या में लोग पहुंचे। रैली में आए मुख्यातिथियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। लोगों के फायदे के लिए सैकड़ों प्रकार की स्कीमें चलाई जा रही हैं। उन योजनाओं का लोगों को सीधा फायदा पहुंच रहा है। आने वाले चुनावों में भाजपा विकास के नाम पर जीत हासिल करेगी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल ईमानदारी से काम कर रहे हैं। यही कारण है कि केंद्र सरकार का उन पर विश्वास बना हुआ है। नौकरियों में भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। जो युवक काबिल है, उसको ही नौकरी दी जा रही है। सरकार ने भाई भतीजावाद को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ लोगों को जोड़ने के लिए कहा गया है। लोगों के बीच जाकर भाजपा की नीतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.