Move to Jagran APP

भाजपा सरकार में हुए विकास कार्य

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार के पांच वर्ष के शासनकाल काल में देश व प्रदेश में समान विकास करवाया है। भाजपा की नीतियों मतदाताओं ने लोकसभा चुनावों में मोहर लगा दी थी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 06:40 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 06:37 AM (IST)
भाजपा सरकार में हुए विकास कार्य
भाजपा सरकार में हुए विकास कार्य

संवाद सहयोगी, कलायत : कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार के पांच वर्ष के शासनकाल काल में देश व प्रदेश में समान विकास करवाया है। भाजपा की नीतियों मतदाताओं ने लोकसभा चुनावों में मोहर लगा दी थी। अब विधानसभा चुनाव में 75 पार के लक्ष्य को हासिल करेगी। वे जयदीप राणा के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से पहले देश प्रदेश में भ्रष्टाचार का पूरी तरह बोल-बाला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर के चलते ही हरियाणा प्रदेश में सभी सीटें भाजपा ने जीती हैं। पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का कार्य भी किया है। सबका साथ सबका विकास की नीति को पूरी तरह अपनाया गया है। भाजपा की नीतियों व कार्य करने की नियत को देख मतदाताओं ने भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त करने पार्टी के पक्ष में मतदान किया। भाजपा के शासनकाल में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं था। सीएम ने बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के सभी हलकों में जिस प्रकार समान विकास करवाने के साथ पारदर्शी शासन देने का कार्य किया है। प्रदेश के मतदाताओं ने भी एक बार फिर मनोहर लाल को हरियाणा की कमान सौंपने का निर्णय ले लिया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.