कर्मियों ने भिवानी जिले के डीसी व एसपी के खिलाफ किया प्रदर्शन
सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित कर्मचारियों ने जवाहर पार्क में एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने भिवानी से गिरफ्तार किए गए कर्मचारी नेताओं से गलत व्यवहार करने का आरोप भिवानी डीसी व एसपी पर लगाया।
जासं, कैथल : सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित कर्मचारियों ने जवाहर पार्क में एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने भिवानी से गिरफ्तार किए गए कर्मचारी नेताओं से गलत व्यवहार करने का आरोप भिवानी डीसी व एसपी पर लगाया। दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री से मांग की। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान जसबीर ¨सह ने की व संचालन जिला सचिव जरनैल ¨सह ने किया। अध्यापक संघ के जिला सचिव रामपाल शर्मा अशोक, शर्मा व बलबीर ¨सह ने कहा कि 31 अक्टूबर को भिवानी प्रशासन ने शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे कर्मियों पर लाठीचार्ज किया। कर्मचारी नेताओं पर झूठे केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। पांच नेताओं को भिवानी बस स्टैंड से, तीन नेताओं को रात को उनके दरवाजे तोड़कर व दो को अस्पताल से जबरदस्ती डिस्चार्ज करवाकर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने मांग की कि दर्ज किए गए मामले वापस लिए जाए। इस अवसर पर ओमपाल भाल, सुरेश शर्मा, जयप्रकाश शास्त्री, सरदूल ¨सह, शकुंतला, बसाऊ राम, शिव दत्त व शिव चरण मौजूद थे।