Move to Jagran APP

शिक्षण संस्थाओं में उत्साह के साथ मनाया दीपावली पर्व

जिलेभर में शुक्रवार को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में शिक्षण संस्थाओं में उत्साह के साथ कार्यक्रम हुए। बच्चों ने दीप जला पर्व को मनाया। एमडीएन ग्लोबल स्कूल में दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 09:34 AM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 09:34 AM (IST)
शिक्षण संस्थाओं में उत्साह के साथ मनाया दीपावली पर्व
शिक्षण संस्थाओं में उत्साह के साथ मनाया दीपावली पर्व

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

जिलेभर में शुक्रवार को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में शिक्षण संस्थाओं में उत्साह के साथ कार्यक्रम हुए। बच्चों ने दीप जला पर्व को मनाया। एमडीएन ग्लोबल स्कूल में दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व में जूनियर विग से लेकर सीनियर विग तक के सभी बच्चों ने बड़े ही उत्साह व हर्षोल्लास से बढ़चढ़ कर भाग लिया। स्कूल निदेशिका डॉ. विनोद कुमार, सह-निदेशिका निधि कांसल, प्रबंधक गौरव गर्ग व प्राचार्य डॉ. विनोद कौशिक ने दीप प्रज्वल्लित कर व मां सरस्वती का आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूल निदेशक ने सभी को दीवाली की बधाई देते हुए कहा कि हमें हमेशा प्रदूषण रहित दिवाली मनानी चाहिए। अपने आनंद के लिए दूसरों की शांति भंग करना नैतिकता के प्रति हमारी उदासहीनता प्रकट करता है। इस मौके पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी बच्चों में करवाई गई।

रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

जासं, कैथल : युवराज पब्लिक स्कूल स्कूल बात्ता में दीपावली पर्व को लेकर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें स्कूल में चारों दलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें अर्जुन, निराला, आर्य भट्ट व नेताजी हाउस के विद्यार्थियों ने रंगो व फूलों से सुंदर व मनमोहक रंगोलियां बनाई। स्कूल समिति के चेयरमैन सुभाष संधू, प्रिसिपल सिमरन ने रंगोली प्रतियोगिता का निरीक्षण किया। संधू ने कहा कि भारत देश त्योहारों का देश है। हम सभी को मिलझूलकर त्योहार मनाने चाहिए।

अधर्म पर धर्म की विजय का उत्सव

कैथल : दीपावली का पर्व आरकेएसडी कॉलेज में उत्साह के साथ मनाया गया। कॉलेज के प्रधान सुनील चौधरी ने सभी को प्रकाशपर्व की शुभकामनाएं प्रदान कर किया। इस हर्षोंल्लासपूर्ण अवसर पर कहा की दीपावली का त्योहार सभी प्रकार की बाधाओं पर विजय प्राप्त कर श्रीराम के घर लौटने पर मनाया जाता हैं। इस प्रकार हम सबको भी अपने मन, संस्था, समाज व देश में व्याप्त सभी प्रकार के ईष्र्या, द्वेष वैर- भाव जाति-भाव अन्याय अनाचार आदि तृष्णाओं को भुलाकर सभी के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए श्रीराम के समान सभी मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। कॉलेज के महासचिव डॉ. बीडी गुप्ता ने सभी को मर्यादा पुरुषोतम श्री रामचन्द्र के सिद्धांतों पर चलकर सम्पूर्ण मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा दी। कॉलेज में पोस्टर मेकिग, दीया, मेकिग रंगोली, व थाल सज्जा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

दीपावली को लेकर निकाली सुंदर प्रदर्शनी

कैथल : हेरिटेज इंटरनेशनल विद्यालय के प्रांगण में 25 अक्टूबर को दीपों के पर्व दीपावली के अवसर पर रामायण पर आधारित आध्यात्मिक झांकियों की सुंदर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। झांकियों में रावण का ज्ञानार्जन, कैकेयी -मंथरा संवाद, श्रीराम-भरत का चित्रकूट में मिलन, सीता-हरण, रावण-वध, रावण का अहंकार, राम सेतु का निर्माण आदि शामिल थे। हर झांकी के साथ एक विद्यार्थी झांकी के स्वरूप की व्याख्या प्रस्तुत कर रहा था। इस अवसर पर प्रबंधक समिति के सतीश बंसल, सतीश सेठ, राधेश्याम मलिकपुरिया, त्रिलोकनाथ द्वारा कार्यक्रम में शिरकत की गई। उन्होंने सभी झांकियों की प्रस्तुति देखी व बच्चों व अध्यापकों के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। प्रधानाचार्या मधु भल्ला ने कहा की इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को भारत की पावन संस्कृति से परिचित करवाना है।

धनतेरस व दीपावली पर्व पर मनाया

संस, सीवन : परम ज्योति स्कूल आफ नर्सिंग धनतेरस व दीपावली का त्योहार हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रंगोली बनाई गई। मेहंदी की प्रतियोगिता हुई। इस अवसर लक्ष्मी पूजन किया गया व दीप जलाए गए। स्कूल प्रबन्धक पुष्पा मुंजाल व विक्रम मुंजाल द्वारा फूल झड़ी जला कर दिवाली मनाई गई व सभी छात्राओं को धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं दी। छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में एक दूसरे को मेहंदी लगाई। निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय का चयन किया। रंगोली प्रतियोगिता में पूजा व समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में रीतू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के आयोजन में रश्मी, किरण, रविन्द्र व अन्य स्कूल स्टाफ ने सहयोग किया।

रंगोली, मेंहदी व दीप बनाओ प्रतियोगिताओं हुई

संस, कलायत : शिक्षा भारती विद्या निकेतन के प्रांगण में दीपावली पर्व पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने जहां धार्मिक कृतियां बना उन्हें सुन्दर तरीके से रंगों से भर उनमें जान फुंकने का कार्य किया वहीं इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान जहां बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर फोक्स कर लोगों को यह संदेश दिया कि यदि बेटियां जन्म नहीं लेगी तो जहां समाज का अस्तित्व ही नहीं रहेगा वहीं यदि बेटियां शिक्षित नहीं होगी तो जहां आधी आबादी शिक्षा से वंचित रह जाएगी वहीं सर्व शिक्षा अभियान जैसे कार्यक्रम भी फ्लाप हो जाएंगे। इस दौरान चेयरमैन कुलदीप सिंह, प्राचार्य जितेन्द्र सिंह, खेल निदेशक विरेन्द्र सिंह, एडवोकेट अमनदीप सिंह ने बच्चों को दीपावली की बधाई देते उनसे प्रदूषण रहित दीवाली मनाने का आह्वान किया वहीं बच्चों ने भी कहा कि वे आतिशबाजी से दूर रहे स्वदेशी सामान का प्रयोग करेंगे।

ये रहे प्रतियोगिता के स्टार:

रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से लेकर 12 तक के छात्र ही शामिल थे। 11वीं कामर्स की दिव्या ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा दसवीं के तुषार ग्रुप ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा नौ की निकिता व क्वीन ने सयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेंहदी प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं सन् की छात्रा निशु ने प्रथम स्थान तथा सलोनी व पायल ने द्वितीय स्थान तथा सातवीं कक्षा की छात्रा खुशी बिढ़ाण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.