दीपक बने जेसीआइ सेंट्रल के प्रधान सुषम कपूर को चीफ पैट्रन बनाया
जेसीआइ कैथल सेंट्रल का समारोह पूर्व प्रधान अंकुश किठानियां की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में वर्ष 2018 के कार्यों का लेखा-जोखा रखा। किठानियां ने बताया कि वर्ष 2018 में जेसीआइ कैथल सेंट्रल ने समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी योगदान दिया है। संस्था ने जेसी ¨वग की चेयरपर्सन अंजू गर्ग के नेतृत्व में कई गतिविधियों में भाग लिया।
जागरण संवाददाता, कैथल :
जेसीआइ कैथल सेंट्रल का समारोह पूर्व प्रधान अंकुश किठानियां की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में वर्ष 2018 के कार्यों का लेखा-जोखा रखा। किठानियां ने बताया कि वर्ष 2018 में जेसीआइ कैथल सेंट्रल ने समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी योगदान दिया है। संस्था ने जेसी ¨वग की चेयरपर्सन अंजू गर्ग के नेतृत्व में कई गतिविधियों में भाग लिया। इसके पश्चात जेसीआइ कैथल सेंट्रल की तरफ से जेसी दीपक के प्रधान बनने पर अधिष्ठापन समारोह हुआ। कार्यक्रम में पानीपत से अधिष्ठापन अधिकारी के रूप में जेसी सुखपाल ने शिरकत की। संस्था के वरिष्ठ सदस्य जेसी सुषम कपूर को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया। अधिष्ठापन अधिकारी जेसी सुखपाल ने जेसी सेंट्रल के नवनियुक्त प्रधान जेसी दीपक को शपथ दिलाकर प्रधान पद की नियुक्ति दी। सुषम कपूर को चीफ पैटर्न व महिला ¨वग की चेयरपर्सन अंजू जैन को बनाया गया।
इसके अलावा अन्य सदस्यों में सचिन, भरत कंसल, दीपक जैन, धीरज गुप्ता, दीपक मंगला, सुमित गुप्ता, रोहित सरदाना, मुनीश गुप्ता, विशू मंगला को भी शामिल किया गया।