कंडम स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए डीइइओ ने मुखियाओं को भेजा नोटिस
कंडम स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की सुरक्षा के लिए डीइइओ ने स्कूल मुखियाओं को नोटिस भेजा है। इसमें डीइइओ ने बच्चों कीे सुरक्षा को लेकर 51 स्कूलों से कारण पूछा गया है। बता दें कि स्कूलों की कंडम स्थिति को लेकर कुछ दिन पूर्व दैनिक जागरण ने प्रमुखता से समाचार को प्रकाशित किया था।
जागरण संवाददाता, कैथल :
कंडम स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की सुरक्षा के लिए डीइइओ ने स्कूल मुखियाओं को नोटिस भेजा है। इसमें डीइइओ ने बच्चों कीे सुरक्षा को लेकर 51 स्कूलों से कारण पूछा गया है। बता दें कि स्कूलों की कंडम स्थिति को लेकर कुछ दिन पूर्व दैनिक जागरण ने प्रमुखता से समाचार को प्रकाशित किया था। इसके बाद डीइइओ ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर नोटिस भिजवाया है। इस नोटिस में डीइइओ ने स्कूल मुखियाओं को कंडम कमरों में बच्चों को बैठाने की हिदायत नहीं दें, ऐसा मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। स्कूलों में कमियों पर मुखियाओं से जवाब भी मांगा है। यदि स्कूल प्रशासन की ओर से कंडम स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया तो विभाग इस पर कोई भी ठोस कदम उठा सकता है। इसके साथ ही विभाग के आला अधिकारियों की ओर से स्कूल में दौरा भी किया जाएगा।
जिला के 51 स्कूलों में
361 कमरे है कंडम
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि जिला में कुल 594 सरकारी स्कूल हैं। इसमें से 51 ऐसे स्कूल हैं, जहां 381 कमरे कंडम घोषित किए जा चुके है। इसके लिए विभाग ने इन स्कूलों में 154 कमरों को बनाने के लिए विभाग के निदेशक को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि गुहला खंड के नौ स्कूलों में 30, कैथल खंड के 17 स्कूलों में 65, कलायत खंड के पांच स्कूलों में 14, राजौंद के तीन स्कूलों में 15, पूंडरी के नौ स्कूलों में 33 व सीवन के आठ स्कूलों में 31 कमरे कंडम घोषित किए गए हैं। इस पर ही स्कूल मुखियाओं को नोटिस जारी किया गया है।