महाशिवरात्रि पर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे शिवालय
जिलेभर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भोले जयकारों से शिव मंदिर गूंज उठे।
जागरण संवाददाता, कैथल : जिलेभर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भोले जयकारों से शिव मंदिर गूंज उठे। इसके साथ ही लोगों ने कहीं रुद्राभिषेक किया तो कहीं भंडारे भी लगाए गए। के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र रोड पर कड़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दुकानदार रजत अग्रवाल ने बताया कि शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आज दुकानदारों ने मिलकर इस भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर धीरज गुप्ता, नरेश गर्ग, राहुल मनचंदा, पंकज गुप्ता, विक्रम, नीरज गुप्ता मौजूद थे।
श्री मणिमहेश मंडल ने मासिक शिव त्रयोदशी पर भंडारा लगाया गया। इस मौके पर खीर और पकौड़े का प्रसाद वितरित किया गया। महासचिव सतपाल गुप्ता ने बताया कि भंडारे लगाने से भईचारा बढ़ता है तथा सुख संपति प्राप्त होती है। इस मौके पर प्रधान दीपक गुप्ता, सचिव मदन लाल मित्तल, सुरेंद्र बोबी, अशोक शर्मा, पवन गर्ग मौजूद थे। विश्वविद्यालय में उत्साह से मनाया शिवरात्रि महोत्सव
फोटो नंबर : 26
कैथल : शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय शिव-वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. श्रेयांश द्विवेदी ने शिव महिमा का गुणगान करते हुए शिवरात्रि के महोत्सव को अत्यंत प्रभावशाली बताया। इस मौके पर प्रो. जगतनारायण, डॉ. नवीन शर्मा, राजकीय कॉलेज प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल बेदी मौजूद थे।
श्रद्धा से मनाया महाशिवरात्रि का पर्व
फोटो नंबर : 21
सीवन के महाशिवरात्रि का पावन पर्व क्षेत्र में श्रद्धा से मनाया गया। मंदिरों को खूब सजाया गया था। सुबह से मंदिरों में शिवलिग पर जल, दूध और फल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी। भगवान शिव के जयकारों से सारा माहौल ही शिवमय हो गया। मंदिरों में पर्व के उपलक्ष्य में भंडारे लगाए गए। इन भंडारों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। फोटो नंबर : 28
कस्बे में महाशिवरात्रि पर्व पर समाजसेवियों की ओर से 32वां भंडारा लगाया गया। यह भंडारा पटियाला मार्ग पर अशोक रेडियोज के कार्यालय के सामने लगाया गया। मार्किट कमेटी के वाइस-चेयरमैन संगीत बंसल और अशोक गोयल ने बताया कि हर माह त्रयोदशी के पर्व पर भंडारा लगाया जाता है। भंडारे में पर्व को लेकर व्रत होने के कारण सांवक की खीर और नमकीन आलू का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर संगीत बंसल, सुरेंद्र सरदाना, अशोक गोयल, मनोज मुंजाल, नरेश सिगला, अशोक गोयल, अभि मेहता, बिट्टू सैनी और राजन मेहता मौजूद थे। स्टैंपिग स्टोन इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने मनाया पर्व
सीवन के स्टैंपिग स्टोन इंटरनेशनल स्कूल में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सभी कक्षाओं में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराई गई। बच्चों ने पोस्टर और चार्ट बनाए। स्कूल के बच्चों को विस्तार से बताया गया। छोटे बच्चों को मंदिर ले जाया गया। मंदिर जाकर बच्चों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर में सभी बच्चों को प्रसाद दिया गया। स्कूल में बच्चों ने हर-हर महादेव के नारे लगाकर भगवान शिव को याद किया। श्रद्धालुओं ने खट्वांगेश्वर में किया जलाभिषेक
फोटो नंबर : 29
रुद्राभिषेक कर मांगी मन्नत
कलायत के गांव खडालवा में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। गांव खंडालवा में स्थापित इस शिवलिग का सीधा संबंध पाताल लोक से माना जाता है। पर्व पर श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक महाकांत को जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। मंदिर के मुख्य महंत सहजानंद गिरी ने बताया कि जिस भी श्रद्धालु की मन्नत पूरी हो जाती है वह यहां आकर न केवल गुड़ की बेली शिवलिग पर चढ़ाते हैं, बल्कि मंदिर के पास पुराने वृक्ष पर धागा बांधकर मांगते है। श्री कपिल मुनि मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से ही शिवलिग पर जल चढ़ाने वाले भक्तों का तांता लगा। मंदिर के पुजारी श्याम लाल गौतम, कृष्ण गौतम बाबू राम गौतम और अनिरुद्ध गौतम ने श्रद्धालुओं शिव महिमा की जानकारी दी। धूमधाम से मनाया महापर्व
पूंडरी में महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। पूंडरी के ग्यारह रुद्री मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। बिजली निगम कर्मचारियों ने ढांड मार्ग स्थित शिव मंदिर में हवन कर भंडारा लगाया गया। सभी मंदिरों मे व्रत धारण करने वालों के लिए पूजा-अर्चना का भी विशेष प्रबंध किया गया था। सभी मंदिरों में शिव प्रतिमा पर जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का देर तक तांता लगा रहा। भजन कीर्तन व शिव गुणगान के साथ लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर व्रत को पूर्ण किया। वहीं, एवीपी स्कूल रसीना में विद्यार्थियों ने सांस्कृति कार्यक्रम में हिस्सा लेकर मौजूद अभिभावकों का मन मोहा। बच्चों ने भोलेनाथ और माता पार्वती की पोशाक धारण कर नृत्य भी किया। इस मौके पर स्कूल के निदेशक सुभाष चंद्र, प्रधानाचार्य बीआर गर्ग ने पर्व की शुभकामनाएं दीं।
मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राजौंद के नगर सहित क्षेत्र के गांवों में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिव मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। क्षेत्र के गांव जाखौली, किठाना के शिव मंदिर में भी महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया।