डीसी प्रियंका सोनी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने दीपावली के पर्व पर सभी जिला वासियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 09:17 AM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2019 09:17 AM (IST)
जासं, कैथल : डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने दीपावली के पर्व पर सभी जिला वासियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि सभी जिलावासी पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का दृढता से पालन करें। दीपावली के दिन केवल रात को 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे जलाए जा सकते हैं। कम प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे ही जलाएं, ताकि पर्यावरण को नुकसान न हो। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश व खुशियों का त्योहार है, जिसे आपस में भाईचारा के साथ मनाएं। हम सभी को सामाजिक बुराईयों से बचकर आपसी प्रेम व भाईचारे को कायम रखना चाहिए। इस त्योहार के मौके पर अपनी व परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखें।।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें