जेल भरो आंदोलन को लेकर इनेलो बसपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
इनेलो जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा ने कहा कि 29 मई को इनेलो-बसपा गठबंधन का एसवाईएल व दादूपुर नलवी नहर को लेकर जेल भरो आंदोलन प्रदेश की भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का शंखनाद होगा। आंदोलन को लेकर सरकार में अभी से हड़कंप मचा हुआ है। रोड़ा ने कहा कि 29 मई को इनेलो-बसप
संवाद सहयोगी, ढांड : इनेलो जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा ने कहा कि 29 मई को इनेलो-बसपा गठबंधन का एसवाईएल व दादूपुर नलवी नहर को लेकर जेल भरो आंदोलन प्रदेश की भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का शंखनाद होगा। आंदोलन को लेकर सरकार में अभी से हड़कंप मचा हुआ है।
उन्होंने कहा कि जेल भरो आंदोलन को लेकर इनेलो- बसपा गठबंधन कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जेल भरो आंदोलन के सिलसिले में करोड़ा हलके के विभिन्न गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर भाग लेने का निमंत्रण देने के बाद गांव जाजनपुर में इनेलो हलका वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व सरपंच मियां ¨सह जाजनपुर के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार झूठ व लूट की बुनियाद पर टिकी है। भाजपा से जनता के साथ सरकार के विधायक, मंत्री व कार्यकर्ता तक दुखी है। ऐसी सूरत में भाजपा जनता का क्या भला करेगी। सरकार की गलत नीतियों व नाकामी के कारण आज हर वर्ग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर धरने, प्रदर्शन, भूख हड़ताल करने पर मजबूर है, लेकिन सत्ता के नशे की चादर तानकर सो रही सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इस अवसर पर ओमप्रकाश कैरा, ईश्वर मैहला व जवाहर मल जाजनपुर मौजूद थे।