भाजपा राज में भ्रष्टाचार चरम पर
जासं, कैथल: इनेलो जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा ने इनेलो जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा ने कहा कि 29 मई को कैथल की अनाज मंडी में इनेलो-बसपा का एसवाइएल व दादूपुर नलवी नहर को लेकर जेल भरो आंदोलन भाजपा सरकार को आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में चलता करने का काम करेगी। करोड़ा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज से चला आ रहा भ्रष्टाचार भाजपा राज में चरम पर है। ो कैथल की अनाज मंडी
जासं, कैथल: इनेलो जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा ने कहा कि 29 मई को कैथल की अनाज मंडी में इनेलो-बसपा का एसवाइएल व दादूपुर नलवी नहर को लेकर जेल भरो आंदोलन भाजपा सरकार को आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में चलता करने का काम करेगी। करोड़ा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज से चला आ रहा भ्रष्टाचार भाजपा राज में चरम पर है। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार से निपटने के लिए दोहरे मापदंड अपनाने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि जब सरकार द्वारा नियुक्त हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भ्रष्टाचार के आरोपों में फसता है तो मुख्यमंत्री बिना किसी जांच व कार्रवाई के ही उसे क्लीन चिट दे देते हैं, जबकि उसके बाद दोबारे से उन्हीं के बोर्ड के अधिकारी पैसे के बदले नौकरी देने के मामले में पकड़े जाते हैं तब भी उनको कार्यकाल बढ़ाकर उन्हें बढ़ावा दिया जाता है।