Move to Jagran APP

उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष दीनानाथ अरोड़ा को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित

उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष दीनानाथ अरोड़ा पांच साल की अवधि पूरी करके शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए। इससे पहले उन्होंने अपनी सेवाएं वर्ष 2008 से 2013 तक बतौर अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फोरम यमुनानगर में दी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 06:18 AM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 06:18 AM (IST)
उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष दीनानाथ अरोड़ा  को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित
उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष दीनानाथ अरोड़ा को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, कैथल : उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष दीनानाथ अरोड़ा पांच साल की अवधि पूरी करके शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए। इससे पहले उन्होंने अपनी सेवाएं वर्ष 2008 से 2013 तक बतौर अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फोरम यमुनानगर में दी है। इस दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश में सर्वाधिक मामलों निपटान किया। इसके लिए उन्हें तत्कालीन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह व तत्कालीन अध्यक्ष जस्टिस आरएस मदान ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जिला बार एसोसिएशन की तरफ से भी उन्हें प्रधान नफे सिंह बेरवाल ने स्मृति चिह्न प्रदान किया। उपभोक्ता आयोग कैथल के सदस्य राजबीर सिंह, सुमन राणा द्वारा भी उनके सहयोग बारे अपने विचार व्यक्त किए। सभी अधिवक्ताओं ने अरोड़ा को नम आखों से भावभीनी विदाई दी।

loksabha election banner

इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन कुरुक्षेत्र के प्रधान गरवेज सिंह, साधुराम, हरबंस सिंह, सरकार त्रिलोक सिंह, आनंद गर्ग, अरविद खुरानियां व हवा सिंह नैन मौजूद रहे।

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नौकरी बहाली को लेकर धरना

संस, राजौंद: स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में कच्चे कर्मचारियों का धरना जारी रहा। अध्यक्षता यादविद्र सिंह ने की। संचालन गोपाल ने किया। जिला संयोजक मंगतराम ने बताया कि हटाए गए कर्मचारियों को एसएमओ राजौंद द्वारा ज्वाइन नहीं करवाया जा रहा, जिसे लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि यदि हटाए गए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को जल्दी ही काम पर नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज कर दिया जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक सचिव रामपाल ने बताया कि अगर हटाए गए कर्मचारियों को 11 अप्रैल तक काम पर नहीं लिया गया तो 12 अप्रैल को सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.