ऐतिहासिक मलकां दरवाजा का निर्माण कार्य शुरू
कस्बा सीवन एक ऐतिहासिक नगर है। इसमें प्राचीन मंदिर मस्जिदें ईदगाह कुएं नोहरे व दरवाजे हैं। सीवन के चार ऐतिहासिक दरवाजे समय की ठोकरें झेल कर जर्जर अवस्था में आ गए। ग्राम पंचायत ने आते ही विधायक कुलवंत बाजीगर ने सीवन के मलका दरवाजे का दोबारा से निर्माण करवाने का वायदा किया था
संवाद सहयोगी, सीवन : कस्बा सीवन एक ऐतिहासिक नगर है। इसमें प्राचीन मंदिर, मस्जिदें, ईदगाह, कुएं नोहरे व दरवाजे हैं। सीवन के चार ऐतिहासिक दरवाजे समय की ठोकरें झेल कर जर्जर अवस्था में आ गए। ग्राम पंचायत ने आते ही विधायक कुलवंत बाजीगर ने सीवन के मलका दरवाजे का दोबारा से निर्माण करवाने का वायदा किया था। जिसे ग्राम पंचायत ने गिरा कर साफ कर दिया गया था। वार्ड नंबर छह में यह दरवाजा वहां के पंच प्रवीन कुमार की देखरेख में बनाने का काम शुरू हो गया जिसका भूमि पूजन पंडित शक्ति शर्मा ने किया गया। सरपंच प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह खारा ने बताया कि एचआरडीएफ स्कीम के तहत दरवाजे के निर्माण के 9 लाख 90 हजार रुपये आए है। दरवाजे का भव्य निर्माण करवाया जाएगा। दरवाजे को ऐतिहासिक रूप दिया जाएगा। इस मौके पर पंच ओम प्रकाश नौथरा, गुरप्रीत, राम निवास, राम भज, सतीश पंच, राजेंद्र आर्य मौजूद थे।