अरनौली में दो करोड़ रुपये से होगा स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण
विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि हलका के घग्गर पार क्षेत्र का विकास करवाया जा रहा है। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। गांव में दो करोड़ रुपये से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। ंवाद सहयोगी, गुहला-चीका : विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि हलका के घग्गर पार क्षेत्र का
संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि हलका के घग्गर पार क्षेत्र का विकास करवाया जा रहा है। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। गांव में दो करोड़ रुपये से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य केंद्र के लिए डाक्टर सहित 12 पद स्वीकृत करवाए जा चुके हैं। वे रविवार को गांव अरनौली में आयोजित अभिनंदन समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गांव में दीनबंधू ग्राम उदय योजना के तहत सवा करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों की घोषणा भी की। प्रदेश के मुख्यमंत्री हरियाणा राज्य का समुचित विकास कर रहे हैं। गुहला हलके में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। प्रदेश के युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी दी जा रही है। इस दौरान कई परिवारों को भाजपा में शामिल करवाया गया। इस मौके पर चेयरमैन जंगीर ¨सह, संजय सैनी, हरपाल ¨सह, मांगे राम ¨जदल, गांव के सरपंच कशमीर ¨सह, सूरता राम, हरमेल ¨सह, सलीम खान मौजूद थे।
बॉक्स
ये हो चुके विकास कार्य
उन्होंने बताया कि यहां लगभग 14 करोड़ रुपये से महिला महाविद्यालय स्थापित किया गया है। क्षेत्र के 12 स्कूलों को अपग्रेड किया जा चुका है। हलके में 11 पावर हाऊस का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से एक का निर्माण अरनौली में किया गया। गांव बोपुर में 40 लाख रुपये से खेल स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। किसानों की सुविधा के लिए मिट्टी व पानी की जांच हेतु लैब का निर्माण किया जा रहा है। लैब पर लगभग 48 लाख रुपये खर्च होगा। नई गलियां बनाई जा रही हैं।