Move to Jagran APP

पुलिस ने विद्यार्थियों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

जागरण संवाददाता, कैथल : आजादी की 72वीं सालगिरह कआजादी की 72वीं सालगिरह की पूर्व संध्या पर हरियाणा पुलिस के जवान कांस्टेबल सुनील संधू ने दो गांव में तिरंगा यात्रा निकालकर मनाया। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में ग्रामीणों और स्कूल विद्यार्थियों ने भी पूरा सहयोग दिया। कांस्टेबल सुनील संधू ने बताया कि तिरंगा यात्रा गांव बरटा और मालखेड़ी में निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 11:12 PM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 11:12 PM (IST)
पुलिस ने विद्यार्थियों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
पुलिस ने विद्यार्थियों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

जागरण संवाददाता, कैथल : आजादी की 72वीं सालगिरह की पूर्व संध्या पर हरियाणा पुलिस के जवान कांस्टेबल सुनील संधू ने दो गांव में तिरंगा यात्रा निकालकर मनाया। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में ग्रामीणों और स्कूल विद्यार्थियों ने भी पूरा सहयोग दिया। कांस्टेबल सुनील संधू ने बताया कि तिरंगा यात्रा गांव बरटा और मालखेड़ी में निकाली गई। दोनों ही गांव में यात्रा का ग्रामीणों ने स्वागत किया।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि दो साल पहले उन्होंने गांव में एक तिरंगा यात्रा निकालकर और सभी घरों की छतों पर तिरंगा फहराकर सेल्फी विद तिरंगा अभियान शुरु किया था। यह अभियान निरंतर जारी है। वह अब तक 30 हजार से ज्यादा लोगों को तिरंगा बांट चुके हैं। गांव और आसपास के क्षेत्र में 500 से अधिक पौधे लगा चुके हैं और 20 से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचा चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह हर समय अपने साथ तिरंगा रखते हैं और लोगों को तिरंगा भेंट खुशी मिलती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.