कांग्रेस युवा चेहरे को सौंपेगी प्रदेश के मुखिया की कमान
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि जिनके पांव कब्र में लटके हैं वे भी मुख्यमंत्री की कुर्सी के ख्वाब देख रहे हैं। बहुमत से चुनाव जीतकर कांग्रेस युवा चेहरे को प्रदेश मुखिया की कमान सौंपेगी। वे रविवार को बड़सीकरी कलां गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास मूर्ति स्थापना उपलक्ष्य में समारोह में बोल रहे थे।
संवाद सहयोगी, कलायत :
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि जिनके पांव कब्र में लटके हैं वे भी मुख्यमंत्री की कुर्सी के ख्वाब देख रहे हैं। बहुमत से चुनाव जीतकर कांग्रेस युवा चेहरे को प्रदेश मुखिया की कमान सौंपेगी। वे रविवार को बड़सीकरी कलां गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास मूर्ति स्थापना उपलक्ष्य में समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि संत रविदास भक्ति आंदोलन के महान प्रवर्तक थे। इसलिए उन्हें संतों में शिरोमणि का दर्जा हासिल है। 2019 के चुनावी घोषणा पत्र बारे उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी और हर वर्ग से जुड़े विषय इसमें शामिल हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। सत्ता परिवर्तन की आहट से विरोधी दलों की नींद उड़ी है। अशोक तंवर ने संत रविदास मंदिर निर्माण कार्य में एक लाख रुपये और पुस्तकालय को 21 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को गांव में तीर-कमान देकर ग्रामीणों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर माई राम, ईश्वर ¨सह, रामनिवास रसीला, गुरदेव ¨सह, अमरजीत राठी, मदन जाखौली, सरदार जोगेंद्र ¨सह, देवी प्रसन्न कसान, अशोक नींबरान, दिनेश गर्ग, प्रदीप कुमार व गुरमेज ¨सह मौजूद थे।