बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस लहराएगी जीत का परचम
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला ने कहा कि बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जीत का परचम लहराएगा और भाजपा व अन्य दलों को करारी शिकस्त मिलेगी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 06:07 AM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:07 AM (IST)
संस, ढांड : पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला ने कहा कि बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जीत का परचम लहराएगा और भाजपा व अन्य दलों को करारी शिकस्त मिलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस हरियाणा में दिनों दिन तेजी से मजबूत होती जा रही है। जडौला वीरवार को नई अनाज मंडी ढांड में अपने प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जागरूक जनता भाजपा का जनविरोधी चेहरे से पूरी तरह से परिचित हो चुकी है और बरोदा उपचुनाव में जनता पर किए गए हर शोषण का वोट की चोट पर भाजपा को हार का स्वाद चखाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें