सुरजेवाला ने भिजवाए पुलिस थानों में मास्क व सैनिटाइजर
कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रोशन लाल पाडला व पूर्व पार्षद कैप्टन जयबीर सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के निर्देश पर कैथल सदर थाना सेक्टर 21 पुलिस थाना सिटी थाना व महिला पुलिस थाना में पांच मास्क व हैंड सैनिटाइजर की बोतलें वितरित की
जासं, कैथल: कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रोशन लाल पाडला व पूर्व पार्षद कैप्टन जयबीर सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के निर्देश पर कैथल सदर थाना, सेक्टर 21 पुलिस थाना, सिटी थाना व महिला पुलिस थाना में पांच मास्क व हैंड सैनिटाइजर की बोतलें वितरित की। पाडला ने कहा कि हरियाणा में सेवा व समर्पण की एक अनूठी मिसाल कांग्रेस ने पेश की है। सुरजेवाला ने नर ही नारायण के भारतीय संस्कृति के सिद्धांत को अपना कर कैथल, कुरुक्षेत्र व जींद में कोरोना से लड़ाई की अनूठी पहल भी की।