सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि महिला बोली गहरा आघात,क्षतिपूर्ति संभव नही
राम नगर स्थित विकास बाल शिक्षा सदन स्कूल में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि भूषण गर्ग भाजपा महिला विग की जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी कृष्ण सैनी एडवोकेट रघुबीर सैनी प्रवीण सैनी बाला देवी अंगुरी देवी सुशीला सहित अन्य ने भाग लिया।
जागरण संवाददाता, कैथल :
राम नगर स्थित विकास बाल शिक्षा सदन स्कूल में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि भूषण गर्ग, भाजपा महिला विग की जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, कृष्ण सैनी एडवोकेट, रघुबीर सैनी, प्रवीण सैनी, बाला देवी, अंगुरी देवी, सुशीला सहित अन्य ने भाग लिया।
ज्योति सैनी ने कहा कि महिला नेत्री सुषमा स्वराज के निधन से भाजपा को गहरा आघात लगा है। सुषमा के जाने से जो स्थान रिक्त हुआ है, उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए काफी काम किया। विदेश मंत्री रहते हुए उनका कार्य सराहनीय था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें विदेश मंत्री बनाया था। भारत वर्ष उनके व्यवहार, कार्यशैली व व्यक्तित्व का कायल था। रवि भूषण गर्ग ने कहा कि सुषमा स्वराज के जाने से वे बेहद दुखी है, वे उनको अपना राजनीतिक गुरुमानते थे, दो बार उन्होंने पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा। इन चुनावों में सुषमा स्वराज ने उनके समर्थन में कैथल आकर रैली को संबोधित किया। इस अवसर पर मूर्ति देवी, उर्मिल, नीलम, पूनम ढुल, पूनम सैनी, किरण, नेहा, सपना, सत्या, केलो देवी, संजय व रवि सैनी मौजूद थे।