सीएम मनोहर की नीतियों से 75 पार का लक्ष्य होगा पूरा : सुरेश
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुरेश गर्ग नौच ने कहा कि सीएम मनोहर लाल की नीतियों से आज हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। इस बार विधानसभा चुनाव में 75 सीटों का जो लक्ष्य पार्टी ने रखा है वह जनता के आशीर्वाद से पूरा होगा। पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में देश व प्रदेश का समान विकास हो रहा है।
जासं, कैथल : भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुरेश गर्ग नौच ने कहा कि सीएम मनोहर लाल की नीतियों से आज हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। इस बार विधानसभा चुनाव में 75 सीटों का जो लक्ष्य पार्टी ने रखा है वह जनता के आशीर्वाद से पूरा होगा। पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में देश व प्रदेश का समान विकास हो रहा है।
किसान, कर्मचारी, मजदूर व व्यापारी वर्ग पूरी तरह से खुश हैं। कांग्रेस, जजपा व इनेलो से आज जनता का मोह भंग हो चुका है। नई अनाज मंडी में व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला को हार का सामना करना पड़ेगा। जींद उपचुनाव में उतरे सुरजेवाला ने कैथल की जनता को धोखा देने का काम किया।