देशहित में है नागरिकता संशोधन कानून, अफवाहों से बचें लोग : वेदपाल
भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूंडरी से चुनाव लड़ चुके एडवोकेट वेदपाल ने कहा कि पार्टी की ओर से जनवरी में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं की टीमें गठित की जाएंगी जो लोगों तक इस अभियान को लेकर जाएंगी। वे अंबाला रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
जागरण संवाददाता, कैथल : भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूंडरी से चुनाव लड़ चुके एडवोकेट वेदपाल ने कहा कि पार्टी की ओर से जनवरी में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं की टीमें गठित की जाएंगी जो लोगों तक इस अभियान को लेकर जाएंगी। वे अंबाला रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पूरी तरह से देशहित में हैं। कुछ राजनीतिक लोग इस मामले को लेकर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे हैं। इस कानून के बनने के बाद से विपक्ष देशभर में गलत तथ्यों और भ्रम फैला रहा है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में एक जन जागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके तहत बड़ी-बड़ी रैलियां आयोजित होंगी उसके साथ-साथ नुक्कड़ सभाएं भी आयोजित की जाएगी। भारतवासियों पर यह कानून लागू नहीं होता। यह कानून पाकिस्तान बांग्लादेश व अफगानिस्तान से आए हुए हिदू, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध, जैन हैं उन्हीं लोगों पर यह लागू होता है, जो लोग 31 दिसंबर 2014 तक भारत आ चुके हैं एनआरसी व एनआरएम पर विपक्ष का विरोध करना गलत है। कांग्रेस द्वारा देश को भ्रमित करना गलत है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, चेयरमैन राजपाल तंवर, रामपाल राणा, संजय भारद्वाज, राज रमन दीक्षित, राजेंद्र स्लेटी मौजूद थे।