Move to Jagran APP

दस लाख रुपये हड़प स्पेन भिजवाने की बजाए भेज दिया मोरक्को

स्पेन देश भिजवाने की बजाए एक युवक को मोरक्को भेज दिया। आरोपितों ने इस काम के लिए धोखाधड़ी करते हुए शिकायतकर्ता से दस लाख रुपये हड़प लिए। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पंजाब के दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Nov 2019 09:31 AM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2019 09:31 AM (IST)
दस लाख रुपये हड़प स्पेन भिजवाने  की बजाए भेज दिया मोरक्को
दस लाख रुपये हड़प स्पेन भिजवाने की बजाए भेज दिया मोरक्को

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

स्पेन देश भिजवाने की बजाए एक युवक को मोरक्को भेज दिया। आरोपितों ने इस काम के लिए धोखाधड़ी करते हुए शिकायतकर्ता से दस लाख रुपये हड़प लिए। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पंजाब के दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सफीदों के गांव डाठरत निवासी रिकू ने बताया कि पिछले कई सालों से अपने जीजा अंग्रेज सिंह के पास चीका में ही रहता है। उसके जीजा की प्रिस हेयर सैलून नाम से दुकान है। इस दुकान पर पंजाब के शहर पातड़ा गांव दताल निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना व मकल सिंह उर्फ मीतू का आना-जाना था, दोनों आरोपित युवकों को विदेश भिजवाने का काम करते हैं। उक्त आरोपितों ने एक दिन उसे कहा कि उसे भी स्पेन देश भिजवा देंगे। कई लड़कों को वे पहले वहां भिजवा चुके हैं। वहां पर भेजे गए युवक 80 से एक लाख रुपये कमाते हैं। शिकायत कर्ता ने बताया कि इसके बाद उसने अपने जीजा अंग्रेज सिंह को बताया तो कहा कि चलो बात कर लेते हैं। दोनों व्यक्ति दुकान पर आए तो आरोपितों ने इस काम के लिए 10 लाख रुपये मांगे। आरोपितों ने कहा कि तीन माह में वर्क परमिट लगवाकर उसे स्पेन भिजवा देंगे। आरोपितों की बातों में आते हुए उन्होंने दस लाख रुपये की रकम तैयार कर ली। आरोपितों से डेढ़ लाख रुपये पासपोर्ट, तीन लाख नकदी व अन्य रकम वहां पहुंचने के बाद देने की बात कही, लेकिन आरोपितों ने उसे ब्लेकमेल करते हुए बाकि की रकम मोरक्को में ही ले ली। शिकायत कर्ता ने बताया कि 16 सितंबर 2018 को आरोपितों को एक लाख 20 हजार रुपये न कदी दिए अन्य रकम आरोपितों के खाते में डलवाई। 15 दिसंबर को एक लाख 40 हजार रुपये दिए। उक्त रकम लेने के बाद आरोपितों ने कहा कि जल्द ही उसे स्पेन भिजवा देंगे, लेकिन तीन-चार दिन बाद संपर्क किया तो बाले डेढ़ लाख रुपये और भिजवा दो। इसके बाद उसने अपने जीजा से बात की। जीजा के कहने पर उसने आरोपितों को फिर से डेढ़ लाख रुपये दे दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपितों ने उसे स्पेन भिजवाने की बजाए मोरक्को भेज दिया, जहां वे छह माह तक फंसा रहा। जब उसने आरोपितों से बात की तो फिर से आरोपितों ने साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की। बाक्स-

मोरक्को में नहीं मिला खाना, कई दिनों तक रहा भुखा

शिकायत कर्ता ने बताया कि मोरक्को में उसे खाना भी नहीं मिला। रहने को जगह नहीं मिली। एक कमरे में उसे बंद रखा गया। बताया कि एक दिन उसे समुंद्र में ले जाकर एक नाव में बैठा दिया और कहने लगे की समुंद्र के रास्ते स्पेन भेज देंगे, लेकिन थोड़ी दूर जाकर नाव की हवा निकलने लगी तो उसने शोर मचाया। नाव वाला व्यक्ति वापस नाव को किनारे पर ले आया। इसके बाद उसे फिर से वापस कमरे में ले गए। उसने अपने जीजा को फोन करते हुए आपबीती बताई। आरोपितों ने उसे वहां से निकालने के लिए 50 हजार रुपये मांगे। आरोपितों को उन्होंने उक्त रकम दे दी। इसके बाद उसने मारक्को पुलिस से संपर्क किया। वहां पुलिस आई और उसे हथकड़ी लगाकर ले गई। चार दिन उसे पुलिस स्टेशन में रखा। इसके बाद एक दिन उसे 50 किलोमीटर दूर एक शहर में ले जाकर छोड़ दिया। जहां से इंडियन एंबैंसी से संपर्क किया। इसके बाद उसे वापस भारत भेजा गया। जब यहां आकर आरोपितों से पैसे वापस मांगे तो आरोपितों ने न तो पैसे लौटाना तो दूर की बात जान से मारने की धमकी दी।

वर्जन : केस दर्ज कर जांच शुरू

चीका पुलिस थाना से मामले के जांच अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.