Move to Jagran APP

चुनौतियां बहुत, इससे निपटने को करना होगा दिनरात मेहनत : ईश्वर सिंह

जननायक जनता पार्टी (जजपा) विधायक दल के उप नेता एवं गुहला विधानसभा क्षेत्र से नवनियुक्त विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि अगले पांच साल के लिए चुनौतियां इतनी हैं कि उनसे निपटने के लिए दिन रात काम करना पड़ेगा इसके लिए वे तैयार हैं। सबसे पहला काम हलके को नशा तस्करों से मुक्ति दिलवाना है। ईश्वर सिंह गुहला में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 09:27 AM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 09:27 AM (IST)
चुनौतियां बहुत, इससे निपटने को करना
होगा दिनरात मेहनत : ईश्वर सिंह
चुनौतियां बहुत, इससे निपटने को करना होगा दिनरात मेहनत : ईश्वर सिंह

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : जननायक जनता पार्टी (जजपा) विधायक दल के उप नेता एवं गुहला विधानसभा क्षेत्र से नवनियुक्त विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि अगले पांच साल के लिए चुनौतियां इतनी हैं कि उनसे निपटने के लिए दिन रात काम करना पड़ेगा, इसके लिए वे तैयार हैं। सबसे पहला काम हलके को नशा तस्करों से मुक्ति दिलवाना है। ईश्वर सिंह गुहला में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली का पर्व मनाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य के मसलों पर उनका ध्यान है ही, सबसे बड़ी चुनौती नशा तस्करों से इस क्षेत्र को मुक्त कराना है। विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि कि वे दावे नहीं करना चाहते बल्कि उनका भरोसा कुछ करके दिखाने में है। जजपा-भाजपा गठबंधन प्रदेश की जनता के व्यापक हित के मद्देनजर किया गया है। प्रदेश में स्थायी सरकार होगी और आम सहमति से फैसले लिए जिसका सीधा फायदा प्रदेश की जनता को होगा।

loksabha election banner

गुहला में विकास की बहेगी गंगा

उन्होंने कहा कि गुहला क्षेत्र अति पिछड़ा हुआ क्षेत्र है। खासकर जो घग्गर पार के गांव में वहां मूलभूत सुविधाओं की कमी है। इन सभी समस्याओं को दूर करते हुए यहां विकास की गंगा बहेगी। क्षेत्र के हर गांव में समान रूप से विकास कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.