उत्साह से मनाया ईद उल जुहा बकरीद का पर्व
सिरटा रोड स्थित बड़ी मस्जिद सिरटा रोड स्थित बड़ी मस्जिद में ईद उल जुहा बकरीद का पर्व उत्साह से मनाया गया। जिले भर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद में नमाज पढ़ी। नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी।
जागरण संवाददाता, कैथल : सिरटा रोड स्थित बड़ी मस्जिद में ईद उल जुहा बकरीद का पर्व उत्साह से मनाया गया। जिले भर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद में नमाज पढ़ी। नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। ईदगाह के बाहर सड़क पर मेला भी लगा हुआ था जहां लोगो ने जमकर खरीदारी की।
डॉ. इकबाल, बशीर अहमद व मौलाना सईद ने कहा कि बकरीद का पर्व का एक विशेष महत्व है। यह पर्व आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने और पूरे देश में अमन-शांति को बनाए रखने का संदेश देता है। सभी धर्मों के लोग एक दूसरे के त्योहारों पर एक दूसरे को बधाई देते हैं। ईद के मौके पर ¨हदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी एक दूसरे के गले मिलते हैं, जिससे आपसी भाईचारा बनता है। आपसी भाईचारे से अमन-शांति के माहौल को बनाए रखने को बल मिलता है। ईद के बाद बहन भाई के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आ रहा है। हम सभी को इस त्योहार की मुबारकबाद देते हैं। हम सभी भारतवासी देश की एकता को कायम रखने के लिए एकजुट हैं।