दलितों पर बढ़े अत्याचार के मामले : राजकुमार
जागरण संवाददाता, कैथल : दलित अधिकार मंच जिला कैथल की बैठक जिला उप संयोजक सत्यवान की अध्य
जागरण संवाददाता, कैथल :
दलित अधिकार मंच जिला कैथल की बैठक जिला उप संयोजक सत्यवान की अध्यक्षता में हुई। अमृतलाल ने मंच का संचालन किया। राज्य संयोजक राजकुमार बहबलपुरिया विशेष तौर पर मौजूद रहे। कहा कि बीते चार वर्ष के दौरान दलित उत्पीड़न के मामले में बढ़े हैं। दलित महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। इतना ही नहीं बल्कि संविधान के ऊपर भी हमला किया जा रहा है। दलित कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। देश की जनतांत्रिक व धर्मनिरपेक्ष व्यवस्था पर हो रहे लगातार हमले के कारण आज देश खतरे में है। उन्होंने कहा कि आज देश का संविधान, दलित व आम जनता के अधिकारों को बचाना जरूरी है। इन्हीं मुद्दों को लेकर 20 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर रैली की जाएगी। इस अवसर पर नरेश कुमार प्रेमचंद, कर्मवीर, बसाऊ राम, सावित्री, शलेंद्र, सुरेश, महावीर ¨सह, बेबी, सत्यवान मौजूद थे।