विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैथल में शादी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म, क्लासमेट पर केस दर्ज

Published: Thu, 06 Aug 2026 03:35 PM (IST)

कैथल में शादी का झांसा देकर एक कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक गुरमेल सिंह ...और पढ़ें

शादी का झांसा देकर कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म का मामला।

शादी का झांसा देकर कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म का मामला।

HighLights

  1. कॉलेज छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

  2. आरोपी गुरमेल सिंह पर सीवन थाने में केस

  3. शादी से इनकार करने पर जान से मारने की धमकी

जागरण संवाददाता, कैथल। शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म के आरोप युवती के साथ कॉलेज में पढ़ने वाले युवक पर ही लगे हैं।

युवती ने जब शादी करने के लिए युवक को कहा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। सीवन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर गुरमेल सिंह के विरुद्ध सीवन थाना में केस दर्ज किया गया है।

शिकायत में बताया कि वह कैथल शहर के एक कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही है। कॉलेज में उसकी जान पहचान गुरमेल सिंह के साथ हो गई। दोनों ने एक दूसरे के साथ अपने मोबाइल नंबर शेयर कर लिए थे।

बाद में उनकी बातचीत होने लगी। आरोपित गुरमेल कहने लगा कि वह जल्द ही उससे शादी कर लेगा। उसे शादी का झांसा देकर मई में मिलने के लिए बुलाया था। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपित बार-बार उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता रहा। जब गुरमेल को शादी करने के लिए कहा तो आरोपित ने शादी करने से मना कर दिया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

सीवन थाना की जांच अधिकारी सरोज ने बताया कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।