Move to Jagran APP

जैविक खेती से सेहत की खुराक कर रहे तैयार

सीवन के प्रगतिशील किसान जरनैल सिंह जैविक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। वे जैविक खेती कर न केवल स्वयं और परिवार को बीमारियों से दूर रख रहे हैं बल्कि दूसरों की सेहत के लिए भी खाद्यान उगाते हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 06:22 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 06:22 AM (IST)
जैविक खेती से सेहत की खुराक कर रहे तैयार
जैविक खेती से सेहत की खुराक कर रहे तैयार

संवाद सहयोगी, सीवन : सीवन के प्रगतिशील किसान जरनैल सिंह जैविक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। वे जैविक खेती कर न केवल स्वयं और परिवार को बीमारियों से दूर रख रहे हैं, बल्कि दूसरों की सेहत के लिए भी खाद्यान उगाते हैं।

loksabha election banner

जरनैल सिंह बताते हैं, पिता भी जैविक खेती करते थे, उनकी राह पर चलकर हमने भी जैविक का अपनाया है। उन्होंने खेतों में कीटनाशक दवाइयों का प्रयोग बिल्कुल बंद करते हुए जैविक खेती की तरफ रुख किया है। 25 वर्ष पहले एक एकड़ से जैविक खेती शुरू की हैं। इनमें सब्जियां, गेहूं, चावल सहित अन्य फसल तैयार करते हैं। इनके खाने से लोग पूरी तरह से बीमारियों से बच सकते हैं।

उनके द्वारा तैयार की गई सब्जियां, और अन्य फसल भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र व दिल्ली शहरों में जाती है। किसान जरनैल बताते हैं कि वे सब्जियों को बेचने के लिए नहीं जाते, बल्कि खेत से ही अपने आप खरीदार ले जाते हैं।

शुरूआत में हुई काफी परेशानी-

शुरूआत में काफी मुश्किल आई, आमदनी भी कम हुई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगे रहे। धीरे-धीरे इसका फायदा मिला। आज वे बड़ी आसानी से काम करते हुए मुनाफा कमा रहे हैं। 80 हजार रुपये की आमदनी हर एकड़ में हो रही है।

कैंपों में ले रहे हैं प्रशिक्षण-

किसान जरनैल सिंह हरियाणा सरकार और कृषि विभाग के जागरूक कैंपों में जैविक खेती की ट्रेनिग ले रहे हैं। उनका कहना है कि जहां भी कैंप लगते हैं, वह वहीं पर पहुंच जाते हैं। बीमारियों को कम करने के लिए रासायनिक खादों और दवाइयों के प्रयोग कर बंद किया है ताकि बीमारियों से हर इंसान स्वस्थ रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.