Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी का फूंका पुतला

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय के बाहर कांग्रेस पार्टी और भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी का पुतला फूंका। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 07:40 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 07:40 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी का फूंका पुतला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी का फूंका पुतला

जागरण संवाददाता, कैथल : भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय के बाहर कांग्रेस पार्टी और भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी का पुतला फूंका। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों को गुमराह कर रही है। गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से बरगलाने की राजनीति की है जिसका भोले-भाले किसानों को पता नहीं है कि उनका इस आंदोलन में कांग्रेस के द्वारा सिर्फ और सिर्फ इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सत्ता से बाहर रहने के कारण कांग्रेस दिशाहीन हो गई है जिसके कारण अब देश के गरीब, मजदूर, किसान, आढ़ती, कर्मचारी व व्यापारी वर्ग का जमकर इस्तेमाल कर रही है ताकि किसी ना किसी प्रकार से सत्ता में वापसी की जा सके, लेकिन देश प्रदेश की जनता भली प्रकार से जान चुकी है कि उनके हित भाजपा में ही सुरक्षित है।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब हरियाणा के साथ देशभर का किसान जान चुका है कि गुरनाम चढूनी किसान नहीं, बल्कि कांग्रेस का एक एजेंट की तरह काम कर रहा है। जो कांग्रेस के इशारे पर धरतीपुत्रों को गुमराह कर भ्रमित कर रहा है। केंद्र सरकार पूरी तरह से किसान हितैषी है और किसानों की आय दुगनी करने के साथ किसानों की फसलों का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। इस मौके पर भाजपा महामंत्री रामपाल राणा, सुरेश संधु, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण प्रजापति, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आदित्य भारद्वाज, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि तारांवाली, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजीव, जिला सचिव कृष्ण शर्मा पिलनी, जिला सह-मीडिया प्रभारी भीमसेन अग्रवाल, आइटी सेल सोशल मीडिया प्रमुख बलविद्र सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.