Move to Jagran APP

विकास के दम पर 2019 लोस व विस चुनाव में भाजपा दर्ज करेगी जीत

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष ने कहा कि भाजपा विकास के दम पर 2019 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। चुनावों में इस बार महिलाओं व युवाओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। बराला एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष ने कहा कि भाजपा विकास के दम

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 May 2018 12:10 AM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 12:10 AM (IST)
विकास के दम पर 2019 लोस व विस  चुनाव में भाजपा दर्ज करेगी जीत
विकास के दम पर 2019 लोस व विस चुनाव में भाजपा दर्ज करेगी जीत

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका :

loksabha election banner

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष ने कहा कि भाजपा विकास के दम पर 2019 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। चुनावों में इस बार महिलाओं व युवाओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। बराला एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर युवाओं की टीमें गठित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से गांव-गांव में प्रदेश में हो रहे विकास के बारे में ग्रामीणों को अवगत करवाया जा रहा है। भाजपा के सत्ता में आने से पहले प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाल था। मनोहर लाल के मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश हर काम को ई-प्रणाली के जरिये पूरी पारदर्शिता से किया जा रहा है। नतीजतन भ्रष्टाचार होने की गुंजाइश ही नहीं रही है। प्रदेश का एक भी ऐसा गांव नहीं है जहां विकास कार्य न चल रहा हो। छोटे-छोटे गांवों में भी करोड़ों रुपयों की ग्रांट दी जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी शहरी क्षेत्र जैसी सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। कर्नाटक में सत्ता चली जाने के बारे में पूछ गए सवाल के जवाब में बराला ने कहा कि सत्ता को छोड़ो, यह देखो कि दक्षिण भारत में भी भाजपा का कितना ज्यादा विकास हुआ है। कर्नाटक में 100 से अधिक सीटें आना स्वयं अपने-आप में दर्शाता है कि आज के दिन भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आइडी स्वामी, विधायक पवन सैनी, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, अशोक गुर्जर, धर्मबीर मिर्जापुर, जंगीर ¨सह कंबोज, नेत्रपाल शर्मा, अमरीक विर्क, खजान ¨सह, मांगे राम ¨जदल, सतप्रकाश गर्ग, रजनीश गुप्ता, ज्ञान चंद शर्मा, जय पाल ¨सह मौजूद थे।

------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.