भाजपा चलाएगी जनवरी में जनजागरण अभियान : मुकेश गौड़
भारतीय जनता पार्टी की बैठक जाखौली अड्डा स्थित पंचायत भवन में हुई। उसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश सचिव मुकेश गौड़ पहुंचे। मुख्य अतिथि पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
जागरण संवाददाता, कैथल : भारतीय जनता पार्टी की बैठक जाखौली अड्डा स्थित पंचायत भवन में हुई। उसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश सचिव मुकेश गौड़ पहुंचे। मुख्य अतिथि पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। मुकेश गौड़ ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल किसी की नागरिकता छीनने नहीं है बल्कि नागरिकता देने का बिल है। विपक्ष के पास किसी प्रकार का मुद्दा नहीं है, इसलिए वह देश की जनता को गुमराह कर रही है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी जनवरी में एक जन जागरण अभियान शुरू कर रही है। इसमें भाजपा कार्यकर्ता इस जन जागरण अभियान में जिला भर के लोगों को नागरिकता संशोधन बिल के बारे में जागरूक करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जन जागरण अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागरिकता संशोधन बिल लाकर के पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में बसे अल्पसंख्यकों हिदू, जैन, बौद्ध, पारसी, ईसाई व सिख लोगो जो भारत में शरण लिए हुए हैं। उनके हित में देखते हुए उन्हें नागरिकता देने के लिए नागरिकता संशोधन बिल पास किया हैं और इसका सभी देश वासियों ने स्वागत किया है। इस अवसर पर सुभाष हजवाना, कैलाश भगत, संजय भारद्वाज, रामपाल राणा, रवि तारावाली, मुनीश कठवाड़ा, अजीत चहल, मोहित राठी, ज्योति सैनी, रतिराम राठी, सुरेश क्योंड़क आदि मौजूद रहे।