Move to Jagran APP

2019 चुनाव में फिर सत्ता में लौटेगी भाजपा : राजेंद्र स्लेटी

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कॉन्फेड के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र शर्मा स्लेटी ने कहा कि भाजपा अपने शासन काल में किए कार्यों के चलते 2019 में फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बिना भेदभाव के प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवा रहे हैं। स्लेटी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 12:34 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 12:34 AM (IST)
2019 चुनाव में फिर सत्ता में लौटेगी भाजपा : राजेंद्र स्लेटी
2019 चुनाव में फिर सत्ता में लौटेगी भाजपा : राजेंद्र स्लेटी

संवाद सहयोगी, पूंडरी : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कॉन्फेड के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र शर्मा स्लेटी ने कहा कि भाजपा अपने शासन काल में किए कार्यों के चलते 2019 में फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बिना भेदभाव के प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवा रहे हैं। स्लेटी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा ने चार साल में 28 हजार नौकरियां दी हैं और आने वाले एक साल में 46 हजार नौकरियां दी जानी हैं। सरकार चुनावी घोषणा पत्र की 176 में से 160 मांगें पूरी कर चुकी हैं और बची हुई सभी मांगों को भी जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। इसके अलावा बिजली के दाम कम करके सरकार ने प्रदेश की जनता को बड़ी राहत दी है। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन राजेंद्र सिरसल, कृष्ण पिलनी, अशोक भारती, सत्यवान बिहान, सुरेंद्र बरसाना व जितेंद्र राणा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.