Move to Jagran APP

हरा भरा अभियान के तहत प्रदेश में पांच लाख पौधे लगाएगी भाजपा : पवन सैनी

प्रदेश के 22 जिलों में भाजपा के कार्यकर्ता म्हारा हरियाणा हरा भरा हरियाणा अभियान के तहत प्रदेश में पांच लाख पौधे लगाएगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 09:16 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 09:16 AM (IST)
हरा भरा अभियान के तहत प्रदेश में पांच  लाख पौधे लगाएगी भाजपा : पवन सैनी
हरा भरा अभियान के तहत प्रदेश में पांच लाख पौधे लगाएगी भाजपा : पवन सैनी

जागरण संवाददाता, कैथल : प्रदेश के 22 जिलों में भाजपा के कार्यकर्ता म्हारा हरियाणा हरा भरा हरियाणा अभियान के तहत प्रदेश में पांच लाख पौधे लगाएगी। गांव, शहर, बूथ स्तर पर भाजपा के कार्यकर्ता पौधारोपण अभियान चलाएंगे। रविवार को लाडवा के पूर्व विधायक डा. पवन सैनी ने जिला भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। सैनी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर्यावरण बचाने को लेकर गंभीर है। प्रदेश के हरा भरा बनाने के लिए तीन अगस्त से हरा भरा हरियाणा अभियान की शुरूआत की जाएगी। 16 अगस्त तक भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी की पुण्य तिथि के दिन तक चलेगा। प्रदेश के 22 जिलों के कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ, गांव, शहर में पौधारोपण करेंगे। जिसमें प्रदेश सांसद, विधायक, चेयरमैन, जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, बूथ स्तर कार्यकर्ता, पन्ना प्रमुख, बूथ प्रमुख सभी पौधारोपण अभियान को सफल बनाने में सहयोग देंगे। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, महिला जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजपाल तंवर, रामपाल राणा, महिपाल दुमाड़ा, कुमारी संगीता, हरिचंद जागड़ा, सुरेश खनौदा, संजीव कांगड़ा, कुलविद्र राणा, शमशेर सिंह लैलर, ईशम सिंह साकरा, देवी दयाल बरसाना, विनोद बंसल, जॉनी क्योड़क, लीलू सैनी, कुशलपाल सिंह, साहब सिंह, विरेंद्र बत्तरा, कृष्ण डोहर मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.