सभी दस सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रचेगी भाजपा : बाजीगर
गुहला से भाजपा के विधायक कुलवंत बाजीगर ने बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सभी का मतदान में अहम भूमिका निभाने पर आभार जताया
संवाद सहयोगी, गुहला-चीका :
गुहला से भाजपा के विधायक कुलवंत बाजीगर ने बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सभी का मतदान में अहम भूमिका निभाने पर आभार जताया। कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन से ही चुनाव सभी बूथों पर शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सभी दस सीटों पर जीत दर्ज करते हुए एक इतिहास बनाएगी। भाजपा की जीत को लेकर प्रदेश की जनता पूरी तरह से आश्वस्त है। कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है उससे पार्टी हर सीट पर मजबूत हुई है। जनता के स्नेह और आशीर्वाद को देखते हुए यह प्रतीत हो रहा है कि देश की बागडोर एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी के हाथों में होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो और विजन को देखते हुए हर वर्ग के लोग उन्हें समर्थन दे रहे हैं। प्रदेश की मनोहर सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करवाएं है जिससे जनता का भरोसा सरकार पर बढ़ा है।