लोगों में पहले से भी ज्यादा बढ़ा मोदी पर विश्वास
देश व हरियाणा में भाजपा की जीत के साथ भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी की जीत पर राजौंद भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर खुशी मनाई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 10:42 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 10:42 AM (IST)
संस, राजौंद : देश व हरियाणा में भाजपा की जीत के साथ भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी की जीत पर राजौंद भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंधी के कारण ही इतना बड़ा बहुमत मिला है। लोगों का विश्वास मोदी पर बढ़ रहा है। लोग भाजपा की नीतियों से प्रभावित हैं उसी के कारण पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा दोबारा सत्ता में आई है। इस मौके पर नपा चेयरपर्सन गुड्डी राणा, डॉ. संदीप राणा, कुलविद्र राणा, रोहित शर्मा, महेंद्र, जसबीर, नरेश, जितेंद्र मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें