भाजपा को नहीं जनता के हितों से कोई सरोकार : सुरजेवाला
अखिल भारतीय कांग्रेस कोर कमेटी सदस्य राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता मे नशे में इतनी घमंडी हो चुकी है कि उन्हें जनता के हितों के साथ कोई सरोकार नहीं है।
जागरण संवाददाता, कैथल :
अखिल भारतीय कांग्रेस कोर कमेटी सदस्य, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता मे नशे में इतनी घमंडी हो चुकी है कि उन्हें जनता के हितों के साथ कोई सरोकार नहीं है। सुरजेवाला ने अपने चुनावी चरण में गांव खुराना, ग्योंग, सांपली खेड़ी, मूंदडी, नैना, धौंस, खनौदा, कठवाड़ के दौरे के कारण जनता को संबोधित किया। कहा कि हाल ही में मनोहर सरकार ने टोल के नाम पर बस किराया में वृद्धि करके हरियाणा की जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया है। सीएम मनोहर की जन आशीर्वाद यात्रा पर तंज कसते हुए सुरजेवाला ने कहा कि मनोहर की जन आशीर्वाद यात्रा जन उत्पीड़न यात्रा बन चुकी है जिसमें आज बेरोजगारी से तंग आकर सोनीपत में सीएम की यात्रा के सामने आत्मदाह करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता की आवाज सुनें न कि जनता की आवाज दबाएं, लोकलाज जनता की जवाबदेही से चलता है, बल्कि निरंकुश और अहंकार से नहीं।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में आए दिन लूट, चोरी, डकैती, हत्याएं, फिरौती, बलात्कार व अपहरण की वारदात चरम सीमा पर हैं लेकिन सत्ता पर काबिज आज के हुक्मरान सत्ता के नशे में इतने मदहोश हो चुके हैं कि उन्हें जनता की पीड़ा सुनाई व दिखाई नहीं देती।
विधायक रणदीप सिंह चुनावी जनसम्पर्क अभियान में कैथल शहर के हर बूथ व गाँव में कार्यकर्ता मीटिग लेकर आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं और होने वाले विधानसभा की तैयारियों को लेकर पुरजोर तरीके से कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से ध्वस्त करने का प्रसार व प्रचार के लिए प्रेरित कर रहे हैं। विधायक सुरजेवाला ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से उखाड़ने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया।